Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब Trending

विधायक संदीप जाखड़ ने 12 दिव्यांगों को बांटे रेलवे पास

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
पिछले करीब 6 वर्षों से हजारों दिव्यागों का सर्टिफिकेट बनवाकर उन्हें लाभान्वित कर चुके समाज सेवी विपन शर्मा द्वारा दी जाने वाली सेवाएं लगातार जारी है, जिसके तहत कल विधायक संदीप जाखड़ ने विपन शर्मा के सहयोग से बनवाए गए 12 दिव्यांगों को रेल पास वितरण किए। इस दौरान विधायक जाखड़ ने समाजसेवी शर्मा और रेलवे स्टेशन मास्टर डीएन गोयल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा की जा रही नि:स्वार्थ सेवा सराहनीय है। जिसके लिए वह उनका धन्यवाद करना चाहते हैं। विपन समाजसेवी हैं और हमेशा से दिव्यांगों के संघर्ष करते आए हैं। फिर चाहे दिव्यांगों के इलाज की बात हो या दिव्यांगता सर्टिफिकेट बनाने में शर्मा हमेशा दिव्यांगों के लिए प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो रेलवे स्टेशन पर पास वितरण किए गए हैं, उससे दिव्यांग व्यक्ति व उनके साथ एक सदस्य को रेलवे टिकट पर 75 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। जिससे दिव्यांगों को बड़ी राहत मिलेगी। ये रेलवे का एक बहुत बड़ा उपराला भी है।
जाखड़ ने कहा कि पहले रेलवे पास लेने के लिए दिव्यांगों को अंबाला जाना पड़ता था, लेकिन अब दिव्यांगजनों को अबोहर में ही रेलवे पास वितरण किए जाते हैं। जिससे उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। इस मौके पर पार्षद पुनीत अरोड़ा सोनू, भारत भूषण, राघव नागपाल व अन्य लोग उपस्थित थे।