Tuesday, 10 November 2026
Breaking News
*पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली छठ घाटों की सूची पर सियासी घमासान, 50 लाख के बजट का हिसाब दे नगर निगम : गुरदेव यादव गुरप्रीत सिंह हैप्पी चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के फिर से गठन के बाद अध्यक्ष नियुक्त श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का 2553वाँ निर्वाण महोत्सव एवं दीपावली महोत्सव पराली जलाने पर जिला बरनाला में 61 एफआईआर दर्ज
पंजाब Trending

बंद घर में चोरों ने सेंध मारकर एलसीडी व लैपटाप चुराया

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर क्षेत्र में चोरियों तथा लूटपाट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। पुलिस इन पर नकेल कसने में कामयाब नहीं हो पा रही है। ढकौली थाने के अधीन पड़ते जीएमएस-2 पीर मुछल्ला में एक बंद घर में चोरों ने सेंध मारकर एलसीडी व लैपटाप चोरी कर लिया। इस मामले की शिकायत घर की मालकिन समिता कालिया ने ढकौली थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने महिला के बयान अज्ञात चोरों के खिलाफ आइपीसी की धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक कर रही है ताकि चोरों का कोई सुराग हाथ लग सके।
पुलिस को दिए बयान में समिता कालिया ने कहा कि बीते दिन वह अपने भाई के घर पंचकुला में गई थी। जब वह रात सवा 9 बजे घर वापस आई तो देखा कि फ्लैट की रसोई में लगाए एग्जास्ट फैन तोड़ा हुआ था ओर दूसरा दरवाजा खुला पड़ा था। जब वह फ्लैट में दाखिल हुई तो जांच करने पता चला कि चोर घर में लगी एलसीडी व लैपटाप चोरी करके ले गए हैं। महिला ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कार्रवाई शुरु कर दी है।

0 Comments