Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की
पंजाब Trending

लोहगढ़ क्षेत्र में डेंगू चैकिंग अभियान के दौरान तीन घरों से मिला लार्वा, किया चालान

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
सेहत विभाग द्वारा डेंगू चैकिंग अभियान के तहत लोहगढ़ क्षेत्र में चैकिंग की गई। इस दौरान तीन घरों से डेंगू का लार्वा मिला, जिनका चलान किया गया और आसपास के सभी लोगों को इस सबंधी जागरूक किया गया। सेहत विभाग कर्मचारी लखविंदर पाल, जतिंदर सिंह ठीलपुरिया की अगवाई में व नगर काऊंसिल के सहयोग से डेंगू, मलेरिया बुखार के बढते केसों को देखते हुए रविवार को छुटी वाले दिन डिवाइन सोसाइटी, ग्रीन पार्क, लोहगढ़ पार्क के आसपास का एरिया, गोल्डन एनकलेव में चैकिंग की गई। डिवाइन सोसाइटी में डेंगू का लार्वा भारी मात्र में पाया गया और काऊंसिल टीम द्वारा तीन घरों का चालान किया गया। इस मौके सेहत विभाग द्वारा सभी सोसाइटी में जाकर लोगों को डेंगू व मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के बारे में जागरूक किया और आपने घरों में रोजाना साफ सफाई करने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कहीं भी साफ पानी खड़ा न होने दें, पीने वाले बर्तन हफ्ते में एक दिन खाली कर सुखाने के बाद इस्तेमाल करें, कूलर, गमले टायर आदि में पानी खड़ा न होने दें। इस दौरान सेहत विभाग कर्मचारी लखविंदर सिंह ने कहा को रोजाना जागरूक अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लेकिन फिर भी कहीं न कहीं डेंगू का लार्वा मिल ही जाता है। जिसके लिए लोग खुद जिम्मेवार हैं और लोगों को इस बारे में अपना योगदान साफ सफाई रखकर डालना चाहिए। जो उनकी सेहत के लिए जरूरी है।