Wednesday, 21 October 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की
राष्ट्रीय Trending

भारतीय नौसेना द्वारा 1500 किलोमीटर दौड़ अभियान का अयोजन 30 अक्तूबर से

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
'आजादी का अमृत महोत्सव' और नौसेना दिवस के उत्सव के हिस्से के रूप में 30 अक्तूबर से 03 दिसंबर, 2022 तक 1500 किलोमीटर (35 दिनों में 35 मैराथन) दौड़ अभियान आयोजित किया जा रहा है।
5 सप्ताह की अवधि में यह अभियान दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ और उसके आसपास क्षेत्रों में भारतीय नौसेना के अल्ट्रा-मैराथन धावकों द्वारा चलाया जाएगा। टीम में 12-15 अल्ट्रा-धावक शामिल होंगे और हर दिन एक पूर्ण मैराथन (42.20 किमी) या उससे अधिक दूरी तक दौड़ेंगे। स्थानीय एथलीटों और गांवों/कस्बों से सशस्त्र बलों की तैयारी करने वाले युवाओं से अपेक्षा की जाती है कि वे टीम में शामिल हों और कुछ दूरी तक साथ-साथ दौड़ें।
इस अभियान को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से VAdm दिनेश के त्रिपाठी, (कार्मिक प्रमुख) द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा और 3 दिसंबर 2022 को नौसेना दिवस समारोह के अवसर पर इसका समापन होगा। दौड़ अभियान के दौरान हासिल किए जाने वाले कुछ मील के पत्थर इस प्रकार हैं:
– 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' और नौसेना दिवस (1971 के युद्ध के दौरान समुद्री आक्रमण और भारतीय नौसेना की जीत) की स्मृति।
– मार्ग में स्थानीय आबादी के बीच अग्निपथ योजना और भारतीय नौसेना के बारे में जागरूकता फैलाना।
– मार्ग में रक्षा दिग्गजों/वीर नारियों के साथ बातचीत।
– लोगों के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जीवन शैली गतिविधि के रूप में दौड़ने को प्रोत्साहित करना।
– इस आयोजन को हरियाणा पर्यटन द्वारा भी समर्थन दिया जा रहा है, यह हरियाणा को एक पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने और उत्तर भारत की संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने में भी मदद करेगा।
मार्ग में आने वाले जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दैनिक आधार पर अभियान को हरी झंडी दिखाई जा सकती है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले स्थानीय एथलीटों ने भी दौड़ का हिस्सा बनने के लिए अपनी इच्छा/उपलब्धता जाहिर की है। यह अभियान दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में नौसेना को बढ़ावा देने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा।
यह अभियान भारतीय नौसेना द्वारा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सहयोग से चलाया जा रहा है और हरियाणा पर्यटन विभाग और टाटा मोटर्स द्वारा समर्थित है।

0 Comments