Saturday, 25 April 2026
Breaking News
डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता
खेल Trending

गढ़वाल सभा ने समृद्धि बिष्ट का यूटीसीए अंडर-19 टीम में चयन होने पर बधाई दी

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

चण्डीगढ़ में क्रिकेट की उभरती खिलाड़ी समृद्धि बिष्ट, जो ग्राम लेकुली, रिखणीखाल, उत्तराखंड की मूल निवासी हैं, का यूटीसीए की अंडर 19 टीम में चयन हुआ। इस अवसर पर गढ़वाल सभा, चंडीगढ़ के प्रधान शंकर सिंह पंवार एवं महासचिव वीरेंद्र सिंह कंडारी,संगठन सचिव रोशन शास्त्री व आशा नौटियाल तथा जाने-माने समाजसेवी व उत्तराखंड प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने हिमाचल किक्रेट एकेडमी से कोचिंग प्राप्त समृद्धि बिष्ट और उनके माता पिता बिक्रम बिष्ट, गीता बिष्ट को इस उपलब्धि पर बधाई प्रेषित की।

इस अवसर पर उत्तराखंड जनचेतना मंच के प्रधान दीपक असवाल और टिहरी गढ़वाल विकास परिषद के प्रधान दीपक उनियाल, सुरेन्द्र बिष्ट भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। संस्था ने समृद्धि बिष्ट की इस उपलब्धि पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कोच मोहन का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

इस दौरान कोच ओमप्रकाश ठाकुर और काफी संख्या में स्थानीय महिलाएं भी मौजूद रहीं, जो समृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष तौर पर अकादमी पहुंची थी।