Wednesday, 04 November 2026
Breaking News
48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 (चंडीगढ़) के ज़ियान का शानदार प्रदर्शन चण्डीगढ़ नगर निगम ने बाजारों की पार्किंग में अतिक्रमण एवं अवैध रेहड़ियों की शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 किया जारी इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ उठी आवाज, हरि सिंह नलवा संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पक्के मोर्चे का किया ऐलान पराली को आग लगाने पर 11 किसानों के खिलाफ एफआईआर मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की जीसीसीबीए ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
चर्चा Trending

कार्तिक मास में किए गए भजन साधन का हजार गुना महत्त्व : विष्णु महाराज

Read in:Hindi

आज की परिस्थितियों में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना समय की जरूरत

आर के शर्मा/चंडीगढ़

कार्तिक मास किए गए भजन साधन दान पुण्य का हजारों गुना फायदा होता है, इसलिए इस मास में भजन साधन करना आवश्यक है। ये कहना है श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी भक्ति विचार विष्णु महाराज जी का। वे आज श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, से.-20, चण्डीगढ़ में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

(MOREPIC1) गौड़ीय मठ संस्थान प्रत्येक वर्ष भारत के अलग-अलग शहरों में कार्तिक मास भक्ति प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करता है। इस वर्ष 30 सालों बाद चण्डीगढ़ के गौड़ीय मठ में कार्तिक मास भक्ति प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारत के अलग-अलग प्रांतों के भक्त प्रशिक्षण के लिए भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूरज निकलने से एक घंटा 36 मिनट पहले की गई भजन साधन का हजार गुना महत्व होता है।(SUBHEAD)

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आज की परिस्थितियों में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना समय की जरूरत है। पीड़ित, उपेक्षित व प्रताड़ित किए दूसरे देशों के हिंदू कहां जाएं? उन्हें निर्भय होकर रहने के लिए स्थाई तौर पर छत तो अवश्य चाहिए l अपनी बांग्लादेश के प्रवास की आपबीती बताते हुए उन्होंने कहा कि वहां के निवासी हिंदू डर के माहौल में अपना जीवन व्यतीत कर रहें हैं। वे किसी भी वक्त अनहोनी की आशंका से ग्रस्त हैं।

उन्होंने कहा कि हिंदू हमेशा उदार रहा है व हिंसा से नफरत करता है, इसलिए भारत को हिंदू राष्ट्र बनने पर किसी गैर हिंदू को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने भगवान राम जी का अयोध्या में मंदिर का निर्माण एवं काशी विश्वनाथ कॉरिडोर व महाकाल कॉरिडोर बनाने पर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि अगर हिन्दू समुदाय मुखर हुआ है तो ये इनकी बदौलत ही सम्भव हो पाया है।

मठ प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि बाहर से आने वाले भक्तों के खाने, पीने व रहने के उचित प्रबंध किए गए हैं। चण्डीगढ़ के विभिन्न सेक्टरों में प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। प्रतिदिन प्रातः काल 3:45 पर प्रशिक्षण शिविर क्लास प्रारंभ हो जाती है एवं रात के 10:00 बजे तक यह कार्यक्रम निरंतर चलता रहता है।

चण्डीगढ़ गौड़ीय मठ के सक्रिय सदस्य राजीव जिंदल, जो जाने-माने उद्योगपति एवं समाजसेवी भी हैं, ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने के लिए भक्ति प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एक अच्छा नागरिक बनने के लिए भारतीय धर्म ग्रंथों का अध्ययन आवश्यक है।

0 Comments