Tuesday, 10 November 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली छठ घाटों की सूची पर सियासी घमासान, 50 लाख के बजट का हिसाब दे नगर निगम : गुरदेव यादव गुरप्रीत सिंह हैप्पी चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के फिर से गठन के बाद अध्यक्ष नियुक्त श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का 2553वाँ निर्वाण महोत्सव एवं दीपावली महोत्सव
पंजाब Trending

भ्रष्टाचार केस में भगौड़े जेल वार्डरऔर निजी बस का हाकर काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने रिश्वत केस में भगौड़े चले आ रहे केंद्रीय जेल अमृतसर के वार्डर हरप्रीत सिंह (नंबर 4611) को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने उक्त जेल में बंद दोषी गुरसेवक सिंह से एक मोबायल फ़ोन की बरामदगी के उपरांत उसके खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज करवाने का डरावा देकर उससे 8000 रुपए बतौर रिश्वत हासिल करने के दर्ज मुकदमे में भगौड़ा था। उधर एक अलग केस में बस अड्डा जालंधर में निजी बस के हाकर जसबीर सिंह निवासी गाँव कुरेशिया जि़ला जालंधर को भी गिरफ्तार किया है, जो पंजाब रोडवेज़ के कर्मचारी के साथ मिलीभुगत करके बस अड्डे में से सरकारी बसों के रवानगी के समय को बदलकर प्राईवेट बसों को लाभ दिलाने सम्बन्धी प्राईवेट बस वालों से रिश्वत इकट्ठी करने के दोष सम्बन्धी दर्ज केस में भगौड़ा था।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि दोषी वार्डर हरप्रीत सिंह निवासी गाँव वैरोवाल दारापुर, जि़ला तरन तारन पर केंद्रीय जेल अमृतसर में बंद दोषी गुरसेवक सिंह से एक मोबाइल फ़ोन बरामद करने के बदले मुकदमा दर्ज करवाने का डरावा देकर उससे 8000 रुपए रिश्वत हासिल करने के दोष लगे थे।
उन्होंने बताया कि इसके सम्बन्ध में पहले ही थाना इस्लामाबाद, अमृतसर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 और 42, 52-ए जेल कानून के अंतर्गत एफ.आई.आर नंबर 152, तारीख़ 07-04-2022 को एक केस दर्ज किया हुआ था और इसमें भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धराएं लगी होने के कारण यह मुकदमा विजीलैंस ब्यूरो अमृतसर को तबदील किया गया था। उक्त मुलजिम की गिरफ्तारी के उपरांत उससे और पूछ-ताश जारी है।
प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब रोडवेज़ के कुछ कर्मचारी और प्राईवेट व्यक्तियों पर निजी बसों को फ़ायदा पहुँचाने के लिए बस अड्डे से सरकारी बसों के चलने का समय बदलकर रोजाना/माहवार रिश्वत वसूलने के दोष लगे थे। इस सम्बन्ध में ब्यूरो द्वारा पहले ही विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7-ए और 120-बी आई.पी.सी के अंतर्गत एफ.आई.आर नंबर 05, तारीख़ 30.04.2021 को एक केस दर्ज किया हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुलजिम जसबीर सिंह को बस अड्डा जालंधर से गिरफ्तार किया गया है और उससे आगे की पूछ-ताश जारी है।

0 Comments