Wednesday, 15 April 2026
Breaking News
अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया
राष्ट्रीय Trending

सीमा सुरक्षा बल द्वारा राजभाषा समारोह का भव्य आयोजन

Read in:Hindi

जालंधर, फेस2न्यूज:
सीमा सुरक्षा बल, फ्रंटियर मुख्यालय जालंधर छावनी (पंजाब) में 14 सितम्बंर से 29 सितम्बंर 2022 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया गया एंव पुरस्कार वितरण का भव्य आयोजन किया गया।
हिंदी पखवाडे़ दौरान हिंदी की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जैसे हिंदी निबंध प्रतियोगिता, हिंदी टंकण प्रतियोगिता, हिंदी श्रुत लेख एवं हिंदी कार्यशाला, जिसमें हिंदी भाषी एंव अन्य भाषा-भाषी कार्मिकों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया।
इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कार्मिकों को नगद पुरस्कार एंव प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सैक्टर मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, गुरदासपुर को वर्ष पर्यन्त हिंदी में सर्वाधिक कार्य करने पर पंजाब फ्रंटियर राजभाशा शील्ड प्रदान की गई।
राजभाषा समारोह में सीमा सुरक्षा बल महानिदेशक द्वारा जारी अपील का वाचन किया गया तथा महानिरीक्षक द्वारा समारोह में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को गृह मंत्रालय द्वारा जारी राजभाषा प्रतिज्ञा दिलाई गई।