Thursday, 20 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
खेल Trending

भारत ने राष्ट्रमंडल खेल के छठे दिन एक रजत और चार कांस्य पदक जीते

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
राष्ट्रमंडल खेल, 2022 के छठे दिन भारत ने एक रजत और चार कांस्य पदक जीते। लवप्रीत सिंह के कांस्य पदक के बाद, जुडोका तूलिका मान ने 78+ किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता, भारोत्तोलक गुरदीप सिंह ने पुरुषों के +109 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता, सौरव घोषाल ने कांस्य पदक जीता और तेजस्विन शंकर ने ऊंची कूद में भारत का पहला कांस्य पदक जीतकर एथलेटिक्स में इतिहास रच दिया। 5 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका 18 तक पहुंच गई है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से भारतीयों ने पदक विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी है।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने तेजस्विन शंकर को बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, 'कांस्य पदक जीतने में तेजस्विन शंकर का शानदार प्रदर्शन। #CommonwealthGames में ऊंची कूद में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनने पर बधाई। आपने देश को गौरवान्वित करने का अनुकरणीय संकल्प दिखाया। कई और प्रेरक प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”