Sunday, 08 November 2026
Breaking News
असम: भूमि अधिकार कार्यकर्ता प्रणब डोले बाहर, NSA पर उठाए सवाल राजयोग भवन में दीपावली पर आध्यात्मिक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध दीवाली: प्रकाश के पर्व की वास्तविक चमक ज्ञान सरोवर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई दिवाली धनतेरस व दीपावली की खुशियों में सेवा का रंग, पोती के जन्मदिवस पर लगवाया लंगर साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल
पंजाब Trending

आम आदमी पार्टी को दिखाया सिमरनजीत सिंह मान ने आईना, भाजपा की पिछले चुनावों में मतगणना के मुताबिक हुई बढ़त

Read in:Hindi

शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान 5822 मतों से विजयी, शिअद अ के सिमरनजीत सिंह मान को 708448 मिले मत और गुरमेल सिंह को मिले 253154 मत। 

(MOREPIC1)बरनाला (अखिलेश बंसल )

संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान ने 708,448 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह को 5822 मतों से पराजित कर दिया है। इसके साथ ही शिरोमणि अकाली दल बादल, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और अन्य प्रतिद्वंद्वियों को भी बड़ी शिकस्त दी है।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह, जिनके बारे में विभिन्न सोशल मीडिया पर कहा गया था कि उनके चुनावी प्रचार पर सबसे ज्यादा खर्च हुआ है, सरपंच से लेकर संसद तक की बात करने वाले आम आदमी पार्टी को शहरों और गांवों में लगाए गए फ्लेक्स पोस्टर कोई उत्साह नहीं दिखा सके।(SUBHEAD)

बता दें कि आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह को 247332 वोट मिले हैं, कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को 79668 वोट मिले और भाजपा के केवल सिंह ढिल्लों को 66298 वोट मिले और अकाली दल बादल की उम्मीदवार बीबी कमलदीप कौर राजोआना को 44428 वोट मिले. 2471 वोट रिजेक्ट हुए हैं।

आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र धुरी और गांव सतोज से भी हार गए हैं। यह साबित हो गया है कि आम आदमी पार्टी का ग्राफ तीन महीने में नीचे गिरा है। संगरूर के उपचुनाव ने निर्वाचन क्षेत्र के नौ विधायक, तीन कैबिनेट मंत्री और स्वयं मुख्यमंत्री को उनकी औकात दिखा दी है कि आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाकर राज्य के लोगों ने कितनी बड़ी गलती की थी।

यहां यह भी वर्नणनीय है कि भारतीय जनता पार्टी जिसकी इस चुनाव से पहले वोटिंग संख्या काफी कम रही थी अब पहले से हालत सुधरी है और पांचवें से चौथे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी पहुंच चुकी है।

मान की जीत पर जिला बरनाला में जशन

सिमरनजीत सिंह मान की हुई जीत को लेकर भले ही शहरी क्षेत्र में खुशी का माहौल ज्यादा नहीं है लेकिन धनोला, महलकलां, भदौड़ और अन्य देहाती क्षेत्रों में खुशी का आलम है, लड्डू मिठाइयां बांटे जा रहे हैं, एक दूसरे के गले मिलकर लोग सिमरन सिंह मान की जीत का जश्न मना रहे हैं।

0 Comments