Tuesday, 28 July 2026
Breaking News
संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक
पंजाब Trending

40,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ ए.एस.आई रंगे हाथों दबोचा

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आर्थिक अपराध शाखा, जालंधर में तैनात ए.एस.आई. चरणजीत सिंह को 40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई. को शिकायतकर्ता मुकेश कुमार निवासी न्यू किचलू नगर, लुधियाना की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच कर अपनी शिकायत में बताया कि एक पुलिस शिकायत में उसकी मदद करने के बदले उक्त ए.एस.आई. द्वारा एक लाख रुपए रिश्वत की माँग की गई है परन्तु सौदा 40,000 रुपए में तय हुआ है।
विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।