Tuesday, 25 August 2026
Breaking News
महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री कौन कहता है गया वक्त लौट कर नहीं आता? देश में नारी शक्ति को मज़बूत करने के लिए कानून दर कानून, पर टूटने लगे परिवार जीसीसीबीए में टैलेंट हंट एवं तीज समारोह का आयोजन
चंडीगढ़ Trending

हिमाचल महासभा के पाँचवे विशाल रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

Read in:Hindi

चंडीगढ़।

हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ द्वारा समुदाय केन्द्र सैक्टर 45 में यूनियन बैंक आफ इंडिया,सैक्टर 44-डी शाखा व विश्वास फ़ाउंडेशन के विशेष सहयोग स्वरूप जीएमसीएच, सैक्टर 32 टीम के मार्फ़त लगातार पाँचवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें संजीव कुमार, डीजीएम, यूनियन बैंक आफ इंडिया बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त की व खुद रक्तदान कर पुनीत कार्य में पूर्णाहुति भी दी।

दलजीत, उप-प्रधान, सैक्टर 44 मार्केट द्वारा अपने मनमोहक अंदाज़ और सुरीली आवाज़ में गाने गा रक्तदाताओं को सम्मोहित किया। संजीव चड्ढा, अध्यक्ष, चंडीगढ़ व्यापार मण्डल चण्डीगढ़ द्वारा हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ द्वारा मानव सेवा के लिए आयोजीत पुनीत कृत्य के लिए सराहना की।शिविर में लगभग 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया ।

रक्तदान शिविर का आयोजन संस्था के उप प्रधान संजीव कुमार के नेतृत्व में किया गया जिसमें शिशुपाल,सुरेन्द्र शर्मा व रोशन भारद्वाज का विशेष योगदान रहा।महासभा द्वारा रक्तदाताओं के लिए काजू-बादाम युक्त गर्म दूध व देसी घी की पिन्नी ,केले व समस्त आँगतुको के लिए सुव्यवस्थित दोपहर भोजन का प्रबन्ध किया गया।

महासभा द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित संदेश के माध्यम से रक्तदान शिविर में ट्राईसिटी के अलावा हिमाचल से भी आकर लोगों ने रक्तदान किया।अंत में अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापती ने समस्त हिमाचल महासभा सदस्यों का रक्त दान शिविर के सफल मंचन के लिए दिऐ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए मन कि गहराईयों से धन्यवाद किया।