Wednesday, 28 October 2026
Breaking News
चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल 2026 में तृतीय स्थान प्राप्त किया पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में खादी प्रदर्शनी शुरू देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी भारत-पाक सीमा पर मनाई शरद पूर्णिमा और भगवान वाल्मीकि जी की जयंती, बीएसएफ जवानों व रिट्रीट के दर्शकों को बांटा बर्फी का प्रसाद संत जगदीश मुनि को कृपा प्रसाद भेंट किया मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की फिल्म ‘पीड़ (दर्द-ए-दिल)’ का प्रीमियर शो 31 अक्टूबर को बाबा रामदेव मंदिर में शरद पूर्णिमा और मीराबाई जयंती मनाई आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से खफा आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
चंडीगढ़ Trending

अधिक कलेक्टर रेट एवं कई मंदिरों को भूमि आवंटित करने के मामले में हो रही देरी पर जल्द निर्णय लेंगे : गुलाबचंद कटारिया

Read in:Hindi

नंदी गौ सेवा सदन पंचकूला के प्रतिनिधिमंडल ने दीपक गर्ग के नेतृत्व में प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की, दीपक गर्ग ने चण्डीगढ़ की समस्याओं बारे चर्चा की व चण्डीगढ़ की बेहतरी के उपाय सुझाए

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज/ चण्डीगढ़

राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से आज पंजाब राज भवन में हरियाणा भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया सह प्रभारी एवं समाजसेवी व उद्योगपति दीपक गर्ग की अगुआई में नंदी गौ सेवा सदन, पंचकूला के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की एवं उनसे चंडीगढ़ में गौ सेवा के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करवाने का आग्रह किया जिससे गायों की सुचारु सेवा हो सके एवं गौशाला के माध्यम से लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो सके।

चण्डीगढ़ में इंडस्ट्री के लिए संसाधन मुहैया कराने एवं चंडीगढ़ को औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित करने को लेकर भी उन्होंने चंडीगढ़ के प्रशासक से आग्रह किया कि जहां एक तरफ दादरा नगर हवेली, दमन, दीव व सिलवासा जैसे केंद्र शासित प्रदेश में 3300 से ज्यादा इंडस्ट्री काम कर रही है जिससे वहां की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हुई है। इस तरह चंडीगढ़ में भी इंडस्ट्री को पुनर्जीवित कर चण्डीगढ़ को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाना चाहिए जिससे चंडीगढ़ में रह रहे लोगों को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर प्राप्त हो और चंडीगढ़ में उद्योग फले-फूले।

चंडीगढ़ प्रशासक से मुलाकात के दौरान दीपक गर्ग ने उन्हें हरियाणा और हिमाचल में इंडस्ट्री के काम करने के तरीकों और वहां पर उद्योग कैसे बढ़ रहे हैं, इसको लेकर भी जानकारी साझा की जिस पर प्रशासक ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस विषय में स्थानीय अधिकारियों से बात कर काम करेंगे और चंडीगढ़ शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के साथ-साथ उद्योग कैसे विकसित हो इसको लेकर चर्चा करेंगे।

0 Comments