Tuesday, 23 June 2026
Breaking News
कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र दूसरा 'स्वर्गीय रतन लाल कटारिया मेमोरियल नॉर्थ ज़ोन अंडर-14 कंबाइंड बॉयज़ एंड गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट' 24 जून से पंजाब के किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि उन्हें सही समय पर प्रेरित करने की जरूरत: सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट शरीर को सुखी कैसे रखें : डॉक्टर सुखराज सिंह विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त
चंडीगढ़ Trending

आवी बाबा नानका, तू आवी बाबा नानका…

Read in:Hindi

फेस2न्यूज / चंडीगढ़

सेवा भारती द्वारा गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकटोत्सव सेवा धाम, सैक्टर 29 ए के साथ-साथ सेवा भारती, चण्डीगढ़ के सभी केंद्रों पर बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के चरणों में मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर के किया गया।

आये हुए सभी कार्यकर्ताओं ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये, फिर प्रार्थना इतनी शक्ति हमें देना… हुई, तत्पश्चात् रविन्द्र दीदी ने आये हुए अतिथियों का परिचय कराया। पटियाला से आये गुरमत संगीत एकाडमी से आये बच्चों ने शब्द सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कम्प्यूटर केंद्र के बच्चों ने गुरु नानक देव जी से जुड़े प्रेरक प्रसङ्ग सुनाए एवं जपजी साहिब का पाठ किया। संकल्प के बच्चों ने शब्द सुनाएँ।
ध्रुव छात्रावास के बच्चों ने पिता वारया एवं आवी बाबा नानका तू आवी बाबा नानका गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सैक्टर 29 ए के गुरुद्वारा से आये मंजीत सिंह जी पाठी ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं अनेकों प्रसङ्गों से मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री प्रदीप गोयल ने बतलाया कि सेवा भारती अपने केंद्रों पर आने वाले बच्चों को गुरु नानक देव की शिक्षाओं से संस्कारित करने का कार्य करती है। जिससे बच्चे संस्कारवान बन कर देश के उत्थान में अपना योगदान दे सकें।

इस अवसर पर सेवा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष नरेश, सेवा भारती चण्डीगढ़ के कार्यकारिणी कार्यकर्ता, संकल्प से चरणजीत राय एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधान राजिन्द्र जैन ने आये हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं बच्चों का धन्यवाद किया पश्चात् गुरु का लंगर वितरण किया गया। ये जानकारी राजकुमार शर्मा, सेवा भारती, चण्डीगढ़ ने दी।