Tuesday, 25 August 2026
Breaking News
महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ प्रदेश में मजबूत हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क, 80 स्थानों पर स्थापित हो रहे चार्जिंग स्टेशनः मुकेश अग्निहोत्री कौन कहता है गया वक्त लौट कर नहीं आता? देश में नारी शक्ति को मज़बूत करने के लिए कानून दर कानून, पर टूटने लगे परिवार जीसीसीबीए में टैलेंट हंट एवं तीज समारोह का आयोजन
चंडीगढ़ Trending

भाषण प्रतियोगिता में तृप्ति, ड्राईंग में शिवांस, निबंध में नीलम एवं वाद-विवाद में शब्बीर अहमद ने प्रथम स्थान हासिल किया

Read in:Hindi

परिवहन वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

फेस2न्यूज /चंडीगढ़

परिवहन वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन आनन्द बी. उलागड्डी, सेनानी, परिवहन वाहिनी की ओर से विधिवत् रूप से किया गया।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान भिन्न-भिन्न प्रतियोगिता करवाई गईं, जिसमें भाषण प्रतियोगिता में सीनियर सकैण्डरी स्कूल बहलाना की 12वीं कक्षा की तृप्ति प्रथम एंव सपना द्वितीय, छोटे बच्चों की ड्राईंग प्रतियोगिता में मास्टर शिवांस प्रथम, कुमारी आईशा द्वितीय, मास्टर रिजुल तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में नीलम प्रथम, हवलदार मकैनिक मोहित यादव द्वितीय एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में शब्बीर अहमद ने प्रथम एवं अनमोल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सेनानी द्वारा सभी विजेताओं को शुभकामनाओं सहित प्रशंसा पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।