Wednesday, 28 October 2026
Breaking News
चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल 2026 में तृतीय स्थान प्राप्त किया पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में खादी प्रदर्शनी शुरू देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी भारत-पाक सीमा पर मनाई शरद पूर्णिमा और भगवान वाल्मीकि जी की जयंती, बीएसएफ जवानों व रिट्रीट के दर्शकों को बांटा बर्फी का प्रसाद संत जगदीश मुनि को कृपा प्रसाद भेंट किया मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की फिल्म ‘पीड़ (दर्द-ए-दिल)’ का प्रीमियर शो 31 अक्टूबर को बाबा रामदेव मंदिर में शरद पूर्णिमा और मीराबाई जयंती मनाई आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से खफा आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
चंडीगढ़ Trending

हिमाचल महासभा की मासिक बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ की मासिक बैठक महासभा के अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति की अध्यक्षता में सामुदायिक केंद्र, सेक्टर 45 सी में संपन्न हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श हुआ तथा सबकी सहमति से उसमें निर्णय लिए गए।

महासभा के महासचिव भागीरथ शर्मा व संयुक्त महासचिव रोशन भारद्वाज ने बताया कि सबसे पहले महासभा द्वारा किए गए पिछले महीने की आय-व्यय का ब्योरा दिया गया। महासभा द्वारा 16 नवंबर को रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है जिसके लिए सामुदायिक केंद्र सेक्टर 45 सी को निश्चित किया गया है तथा महासभा के साथ सहयोगी टीम विश्वास फाउंडेशन एवं सरकारी कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 32 चंडीगढ़ के डॉक्टर इसमें अपना सहयोग देंगे। इसके लिए महासभा ने एक अलग समिति बनाई हुई है जो इसका पूरा कार्य संभालेगी। एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि हिमाचल महासभा दिसंबर माह में क्रिकेट टूर्नामेंट करवाएगी जिसकी जिम्मेदारी खेल सचिव संजीव शर्मा को दी गई। भवन निर्माण कमेटी के कन्वीनर एवं महासभा के उप प्रधान रमेश साहोड़ ने भी भवन निर्माण के लिए अपना पक्ष रखा तथा इसके लिए 16 नवंबर तक अंतिम निर्णय लिया जाएगा। महासभा द्वारा रिलीफ फंड से गंभीर तौर पर बीमार दो छोटी बच्चियों की सहायता के लिए आवेदन आए हुए हैं उनके लिए दस दस हजार की सहायता का योगदान भी मासिक बैठक में सदस्यों द्वारा पास किया गया। मासिक बैठक में मुख्य सलाहकार एम. एल. राणा तथा सलाहकार एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा, संयुक्त महासचिव सुरेंद्र शर्मा, संयुक्त सचिव दीपक शर्मा, आईटी सचिव संजीव शर्मा, आई. टी. सचिव शिशुपाल, पैटर्न सदस्य के .एल. देओल, मनोहर लाल, सम्मानित सदस्य सुरेंद्र वर्मा, एच. एल. चौधरी, नितिन शर्मा, अजय कुमार प्रागपुरी एवं सदस्य चंद्रशेखर नेगी और प्रेम कुमार मौजूद रहे।

0 Comments