Wednesday, 28 October 2026
Breaking News
चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल 2026 में तृतीय स्थान प्राप्त किया पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में खादी प्रदर्शनी शुरू देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी भारत-पाक सीमा पर मनाई शरद पूर्णिमा और भगवान वाल्मीकि जी की जयंती, बीएसएफ जवानों व रिट्रीट के दर्शकों को बांटा बर्फी का प्रसाद संत जगदीश मुनि को कृपा प्रसाद भेंट किया मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की फिल्म ‘पीड़ (दर्द-ए-दिल)’ का प्रीमियर शो 31 अक्टूबर को बाबा रामदेव मंदिर में शरद पूर्णिमा और मीराबाई जयंती मनाई आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से खफा आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
चंडीगढ़ Trending

लव जिहाद, धर्मांतरण एवं गौ-हत्या आदि विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक समस्याओं पर चर्चा

Read in:Hindi

संत एवं धार्मिक हस्तियां एक मंच पर

परिवार मिलन, सत्संग, कीर्तन, शिक्षा इत्यादि के माध्यमों से दरपेश समस्याओं बारे आमजन को जागरूक करने का आह्वान किया

फेस2न्यूज/चंडीगढ़

देश में विभिन्न ज्वलंत मुद्दों के बारे शहर के सभी संतो से विचार-विमर्श करने के लिए दिव्य संत मिलन कार्यक्रम प्रणामी आश्रम, मलोया में कृष्ण प्रणामी समाज के सीनियर वाईस प्रेजिडेंट तथा चण्डीगढ़ प्रणामी समाज प्रमुख स्वामी 108 श्री श्यामानंद जी महाराज के सानिध्य में हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम में लव जिहाद, धर्मांतरण एवं गौ-हत्या आदि विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक समस्याओं के बारे में चर्चा हुई तथा इनके समय अनुसार निवारण पर भी विचार हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में गुरु बच्चन सिंह जी, राष्ट्रीय संत बाबा हरजीत सिंह जी, नामधारी गुरवचन सिंह जी, सन्त छोटू नाथ जी, यशपाल तिवारी, कौशल शर्मा, संत नवीन सरहदी, महामंडलेश्वर मीनाक्षी, साध्वी शिप्रा कौशल, योगी छोटू नाथ सहित विद्वानों ने अपने अपने विचार रखे व सभी को सनातन संस्कृति के माध्यम से संयुक्त रूप से मिलजुल कर परिवार मिलन, सत्संग, कीर्तन, शिक्षा इत्यादि के माध्यम से उपरोक्त समस्याओं बारेआमजन को जागरूक करने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में पंडित सोमदेव कात्यायन, पंडित दिनेश दत्त, सुरेंद्रा देवी, गुग्गा माड़ी, सेक्टर 36, सुभाष शास्त्री, पंडित कैलाश शास्त्री, योगी सुखदेव नाथ के साथ-साथ प्रदीप शर्मा, अमृत सागर, विजय जिंदल, डॉ गरीश सचदेवा, प्रमोद कुमार, नरेश कुमार, अंकुश गुप्ता, रवि शंकर, रोहित राव, आरएस नेगी, अनूप सरीन, गिरिवर शर्मा व चंचल आदि भी मौजूद रहे।

0 Comments