Wednesday, 29 April 2026
Breaking News
रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया
खेल Trending

कुमारहट्टी नैशनल बैडमिंटन टूर्नामेन्ट में अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिभा दिखाएंगे, 16 राज्यों के 500 खिलाड़ी भाग लेंगे

Read in:Hindi

फेस2न्यूज / धर्मपुर (सोलन)

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कुमारहट्टी  में  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की याद मे होने जा रहे  आल इंडिया इनविटेशनल नैशनल बैडमिंटन टूर्नामेन्ट में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को खेलते देखा जा सकेगा। यह कहना नैशनल  टूर्नामेन्ट के आयोजक रमेश चौहान का। 

हिमाचल की 8 बार चैंपियन रह चुकी  अतंरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी सरगुन अरोड़ा ने बताया कि इस टूर्नामेन्ट  में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके  बैडमिंटन खिलाड़ी दिल्ली के रमेश शर्मा हाल ही में वल्र्ड कप खेल कर आये हैं , दिल्ली की रेखा धूपड़, राजीव  मेहता, अनिल सोंधी, अश्वनी कुमार, विक्रम भसीन  पी.सी. तिवारी, शशी कांत , आकाश वालिया भाग लेंगे।  इसके अलावा पंजाब से राम लखन विश्व स्तर के खिलाड़ी भी टूर्नामेन्ट  की शान होंगे। रमेश चौहान ने  बताया कि नैशनल प्रतियोगिता मे 16 राज्य के 500 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा दिखाएंगे।