Tuesday, 23 June 2026
Breaking News
कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र दूसरा 'स्वर्गीय रतन लाल कटारिया मेमोरियल नॉर्थ ज़ोन अंडर-14 कंबाइंड बॉयज़ एंड गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट' 24 जून से पंजाब के किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि उन्हें सही समय पर प्रेरित करने की जरूरत: सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट शरीर को सुखी कैसे रखें : डॉक्टर सुखराज सिंह विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त
चंडीगढ़ Trending

अदालती कार्यवाही को धत्ता बताते हुए श्री हनुमंत धाम में उत्पात किया : श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज /चंडीगढ़

श्री हनुमंत धाम, सेक्टर 40 बी के परिसर की बेसमेंट में एक कब्जाधारक विनोद कुमार के साथ संचालक कमेटी का विवाद अदालत में विचाराधीन है, परन्तु विनोद ने अदालती कार्यवाई को धत्ता बताते हुए धाम के बेसमेंट में स्थित स्टोर का ताला तोड़कर बर्तनों एवं अन्य आवश्यक सामग्री एवं सामान को दिनदिहाड़े बाहर फिंकवा दिया। इससे धाम से जुड़े हुए सदस्यों व नियमित तौर पर आने वाले श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है।

श्री हनुमंत धाम की संचालक संस्था महिला सुंदरकांड सभा की अध्यक्ष नीना तिवारी तथा कमेटी के सदस्यों ने 112 नंबर पर पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी जिस पर सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन से पुलिस कर्मचारियों ने आकर सभी चीजों का मुआयना किया।

नीना तिवारी ने कहा कि विनोद परिसर में अवैध कब्जाधारक है तथा उसका ये कृत्य अदालत की अवमानना है तथा वे जल्द इस पर कानूनी कार्यवाई करेंगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मांग की कि विनोद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके बनती समुचित कार्यवाई की जाए ताकि भविष्य में विनोद कुमार आइंदा कोई ऐसी गलत हरकत ना करें और कोर्ट की मर्यादा का उल्लंघन न करे।

सभा के सदस्यों ने पुलिस कर्मचारियों से कहा कि भविष्य में भी हमें इससे खतरा है तथा जल्द से जल्द इसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाए।