Friday, 05 June 2026
Breaking News
डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता
पंजाब Trending

सुखविंदर सैनी सर्वसम्मति से पंजाब प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

Read in:Hindi

मुक्ति शर्मा को सब-डिवीज़न डेराबस्सी का किया गया अध्यक्ष नियुक्त

फेस2न्यूज / ज़ीरकपुर

पंजाब प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों की आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें सुखविंदर सैनी को सर्वसम्मति से पंजाब प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर फाउंडेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि उक्त संस्था की पंजाब स्तर पर जिला स्तरीय कमेटियों का गठन किया जाएगा जिसके तहत आज सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार मुक्ति शर्मा को सब-डिवीज़न, डेराबस्सी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

(SUBHEAD)इसके अलावा, पीएस मीठा को सब-डिवीज़न का चेयरमैन, राहुल गोयल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बिंदर सिंह को महासचिव, देव शर्मा को संयुक्त सचिव, रितेश माहेश्वरी को प्रेस सचिव और अमर शर्मा को कैशियर नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में पंजाब स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। इस मौके पर उपरोक्त पत्रकारों के अलावा धामी शर्मा, विनोद गुप्ता, दमनजीत सिंह, मुकेश चौहान, संजय मिश्रा, प्रिया शर्मा और रमन जुनेजा मौजूद रहे।