Tuesday, 25 August 2026
Breaking News
काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ
चंडीगढ़ Trending

अवी भसीन दोबारा लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ के अध्यक्ष और मनीष निगम महासचिव नियुक्त

Read in:Hindi

लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री  प्रकाश चंद्र ने चंडीगढ़ दौरे के दौरान की घोषणा  

फेस2न्यूज / चंडीगढ़ 

लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ के लिए वर्ष 2025–2027 का नेतृत्व घोषित किया गया, जिसमें श्री अवी भसीन को पुनः अध्यक्ष और श्री मनीष निगम को महासचिव नियुक्त किया गया। यह घोषणा लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र ने उनके चंडीगढ़ दौरे के दौरान की।

अपने संबोधन में प्रकाश जी ने कहा कि सम्पर्क, समन्वय, सहभागिता और निरंतरता से ही सभी औद्योगिक समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने लघु उद्योगों को एक अंब्रेला संगठन के रूप में संगठित कर भारत को आत्मनिर्भर और रोजगारयुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

इस मौके पर महासचिव मनीष निगम द्वारा अध्यक्ष अवी भसीन  के नेतृत्व में 2023–2025 के कार्यों पर आधारित 34 पृष्ठीय रंगीन स्मारिका का विमोचन भी किया गया। सुनील खेत्रपाल ने टीम के कार्यों और उद्यमियों की समस्याओं पर भी चर्चा रखी।

(SUBHEAD)कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अरविंद धूमल, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप मोंगिया, मास मीडिया संयोजक श्री विक्रांत शर्मा, संयुक्त महामंत्री श्री अनिल शर्मा, संदीप मोंगिया, अरुण शर्मा, बॉबी गर्ग, युद्धवीर कौड़ा, अक्षय चुघ, संजीव गुप्ता सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

नवनियुक्त अध्यक्ष एवं महासचिव ने चंडीगढ़ के प्रशासक माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया और औद्योगिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की, जिसमें श्री प्रकाश जी चंद्रा भी साथ रहे।

कार्यक्रम के अंत में सलाहकार सदस्य श्री युद्धवीर कौड़ा और श्री ए. एल. अग्रवाल ने नए नेतृत्व को शुभकामनाएं दीं। नई टीम उद्योगों के सशक्तिकरण और विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।