Saturday, 19 September 2026
Breaking News
जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त
पंजाब Trending

बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा

भारी संख्या में पहुंचे शहरवासियों ने किया भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा का भव्य अभिनंदन, फूल से सजे रथ में भगवान श्री जगन्नाथ को अपने भाई बलराम, बहन सुभद्रा के साथ किया विराजित

अखिलेश बंसल /बरनाला

इस्कॉन द्वारा आस्था धाम मंदिर बरनाला में भव्य रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें भगवान श्री जगन्नाथ को अपने भाई बलराम, बहन सुभद्रा के दर्शन करने और पूजन करने कंज्यूमर कोर्ट्स एस.ए.एस नगर मोहाली के प्रेसीडेंट सतीश कुमार अग्रवाल विशेष तौर पर पहुंचे, उन्होंने यात्रा के आगे चल रहे गजानन का अभिषेक भी किया। उनके साथ आस्था एनक्लेव के प्रबंध निदेशक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी दीपक बंसल सोनी तथा असंख्य श्रद्धालु भी थे। बता दें कि हिंदू धर्म के महान धर्म ग्रन्थ श्री स्कंद पुराण में लिखा है जो भी भगवान जगन्नाथ जी के रथ को खींचता है, उनके अनेक जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं।

गौरतलब हो कि इस्कॉन के फाउंडर आचार्य श्रील प्रभुपाद की कृपा से यह रथयात्रा जगन्नाथ पुरी भारत के अलावा विदेशों के भी 500 से ज्यादा शहरों में आयोजित की जाती है। बरनाला स्थित आस्था धाम से शुरू हुई यात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ को अपने भाई बलराम, बहन सुभद्रा के साथ फूल बंगले से बने रथ में विराजित किया गया। यात्रा का शुभारंभ स्वामी अमृतानंद जी महाराज, पीठाधीश्वर झलूर धाम वालों द्वारा नारियल तोड़ कर किया गया।

दीपक सोनी ने बताया वृंदावन, चंडीगढ़ और लुधियाना से आए भक्तों ने मधुर संकीर्तन के द्वारा भगवान जगन्नाथ जी का गुणगान किया। शाम को वैदिक परंपरा से भगवान जगन्नाथ जी को रथ पर विराजमान किया गया। भक्तों ने मधुर संकीर्तन करते हुए रस्सियों के साथ शहर के अलग-अलग गलियों में भगवान जगन्नाथ जी को भ्रमण करवाया गया। 108 सौभाग्यशाली परिवारों ने महा आरती की और भगवान को 1008 भोग अर्पण किए गए। यात्रा के रास्ते में शहरवासियों ने अलग-अलग जलपान, भंडारा लगाकर और फूलों की वर्षा के साथ भगवान जगन्नाथ जी का भव्य स्वागत किया। बरनाला की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के द्वारा श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लिया गया।

बरनाला में आयोजित हुई भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के आगे आकृषित वेशभूषा पहने नाचते गाते युवकों एवं युवतियों ने भव्य अभिनंदन किया। कलाकारों द्वारा राह में सजाई रंगोली और बंद बाजों की धुनों ने यात्रा को अधिक आकर्षित कर दिया। इस मौके पर भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।