Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
चंडीगढ़ Trending

विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए सेक्टर-10 स्केटिंग रिंक में ‘फैमिली फोरम प्रोग्राम’ आयोजित

चण्डीगढ़ : विशेष ओलंपिक्स भारत, चण्डीगढ़ द्वारा आज सेक्टर-10 स्थित स्केटिंग रिंक में ‘फैमिली फोरम प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया। “टुगेदर वी लर्न, टुगेदर वी ग्रो” के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष बच्चों के परिवारों को एक साथ लाना और आपसी जुड़ाव को मजबूत करना था।

इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित समाजसेवी एवं आप पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के नेता तरसेम मित्तल ने बच्चों और उनके माता-पिता की हौसला अफजाई की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों में असीमित प्रतिभा होती है और उन्हें समाज में समान अवसर और सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। ऐसे कार्यक्रम इन बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विशेष ओलंपिक भारत की गतिविधियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए खेल गतिविधियों का आयोजन करना व खेल-खेल में सीखने और पारिवारिक रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर देना था।

0 Comments