Sunday, 16 August 2026
Breaking News
सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा और प्रतिभाओं का सम्मान बना आकर्षण का केंद्र पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के स्कूलों में 17 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद “तीज म्यूटियारां दी” समारोह में पंजाबी संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का शानदार संगम भारत-पाक सरहद पर मनाया स्वतन्त्रता दिवस "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर" सीमा पर भारत-पाक विभाजन के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये : लीला धर शर्मा होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस राजकीय वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन महाविद्यालय में राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
चंडीगढ़ Trending

सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन (सीएससीए) की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सेक्टर-11 स्थित कम्युनिटी सेंटर में हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कम्युनिटी सेंटर को तिरंगे के तीन रंगों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

समारोह के मुख्य अतिथि एवं सी के चेयरमैन डॉ. बी.सी. गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित सदस्यों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

एसोसिएशन की कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती लवलीन कौर ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ. बी.सी. गुप्ता ने अपने संबोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक भागीदारी और सक्रिय जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला।

समारोह में एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। वरिष्ठ सदस्यों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। सभी सदस्य रंग-बिरंगे परिधानों में कार्यक्रम में शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान तंबोला का भी आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में सभी सदस्यों के लिए चाय और स्वादिष्ट स्नैक्स की व्यवस्था की गई। समारोह सौहार्द, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।