Tuesday, 25 August 2026
Breaking News
काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ
चंडीगढ़ Trending

80वें जन्मदिन पर 80 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश

Read in:Hindi

ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना ने पार्षद और समाज सेवियों के साथ मिलकर लगाए पौधे

फेस2न्यूज/मनीमाजरा 

ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना द्वारा बुधवार को अपना 80वाँ जन्मदिन पौधारोपण करके मनाया गया। उन्होंने मनीमाजरा की पार्षद दर्शना रानी मनोनीत पार्षद गीता चौहान इंदिरा कॉलोनी के समाज सेवियों के साथ मिलकर शिवालिक गार्डन में 80 पौधे लगाकर अपने जन्मदिन पर पर्यावरण को बचाने का संदेश सबको दिया।

इस मौके पर मौजूद पार्षद दर्शना रानी और मनोनीत पार्षद गीता चौहान ने कहा कि हर व्यक्ति को अब पर्यावरण को बचाने के लिए ऐसे उपाय करने पड़ेंगे और अपने जन्मदिन पर इस तरह से पौधे लगाने पड़ेंगे। जिससे एक तो जन्मदिन की याद बनी रहेगी दूसरा हम अपनी आने वाली पीढ़ीयो को शुद्ध वातावरण दे पाएंगे।

इस मौके पर उनके साथ संगठन के एडवाइजर प्रदीप बागरा, लीगल एडवाइजर एडवोकेट अमित गोयल, अंकित अरोरा, रविकांत व्यास, समाजसेवी और राजबीर सिंह भारतीय, राजकुमार सैनी, सुभाष धीमान, शक्ति श्रीवास्तव,श्याम सुंदर, मोहसिन सलमानी, गंगाबिशन गुप्ता, मंजूर अहमद झूलेलाल आदि भी सब मौजूद थे। सबने मिलकर शिवालिक गार्डन और उसके सामने वाले कम्युनिटी सेंटर में यह पौधे लगाए हैं।