Wednesday, 16 September 2026
Breaking News
जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त वार्ड नंबर 5 दर्शनी बाग में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का नम्बरदार फतेह सिंह ने किया उद्घाटन  इंटरनेशनल कोआपरेटिव एलायंस चुनाव में इफको अध्यक्ष दिलीप संघाणी ग्लोबल बोर्ड के निदेशक हुए निर्वाचित मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज
चंडीगढ़ Trending

वार्ड नंबर 5 दर्शनी बाग में पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का नम्बरदार फतेह सिंह ने किया उद्घाटन 

बचे हुए आंतरिक बाजारों व गलियों की सड़कें भी जल्द होंगी दुरुस्त : पार्षद दर्शना रानी, स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर पार्षद का जताया आभार

मनीमाजरा, चंडीगढ़: मनीमाजरा सेक्टर-13 के वार्ड नंबर 5 दर्शनी बाग में पेवर ब्लॉक लगाने के विकास कार्य का उद्घाटन समाजसेवी एवं नंबरदार फतेह सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 5 की पार्षद दर्शना रानी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

इस दौरान पार्षद दर्शना रानी ने कहा कि वार्ड में जो भी विकास कार्य अभी शेष हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड के बचे हुए आंतरिक बाजारों तथा गलियों की खराब सड़कों को भी जल्द ठीक करवाया जाएगा, ताकि स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

स्थानीय लोगों ने पार्षद के समक्ष वार्ड में शेष विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाने की मांग रखी। लोगों ने कहा कि पेवर ब्लॉक लगाने सहित सड़क, गली और बाजारों से संबंधित बाकी कार्य भी समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाने चाहिए।

इस अवसर पर संजीव गाबा, ब्लॉक प्रधान कांग्रेस, समाजसेवी शाम सिंह, बुआ सिंह, गंगा बिशन गुप्ता, राजबीर सिंह भारतीय, अंकुर अग्रवाल, जेई सन्नी, और एस एस परवाना सहित मनीमाजरा के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित लोगों ने वार्ड नंबर 5 में विकास कार्य शुरू करवाने तथा शेष कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए पार्षद दर्शना रानी का धन्यवाद किया और उनसे अपील की कि वार्ड के बाकी विकास कार्य भी जल्द से जल्द पूरे करवाए जाएं।