Tuesday, 10 November 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली छठ घाटों की सूची पर सियासी घमासान, 50 लाख के बजट का हिसाब दे नगर निगम : गुरदेव यादव गुरप्रीत सिंह हैप्पी चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के फिर से गठन के बाद अध्यक्ष नियुक्त श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का 2553वाँ निर्वाण महोत्सव एवं दीपावली महोत्सव पराली जलाने पर जिला बरनाला में 61 एफआईआर दर्ज आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब में टेका माथा असम: भूमि अधिकार कार्यकर्ता प्रणब डोले बाहर, NSA पर उठाए सवाल राजयोग भवन में दीपावली पर आध्यात्मिक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध दीवाली: प्रकाश के पर्व की वास्तविक चमक
राष्ट्रीय Trending

लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा

राज सदोष /अबोहर

लोगों की दिल से सेवा करना ही सच्ची सेवा है। दुखी व्यक्ति को सुख मिल जाये, भूखे को खाना मिल जाये साथ ही जरूरतमंद को समय पर सहयोग करना ही सही मायने में सेवा है। उक्त उदगार उत्तराखंड के सूचना तकनीकी एवं गुड गवर्नेन्स मंत्री प्रदीप बात्रा जी ने व्यक्त किये। वे ब्रह्माकुमारीज संस्थान के समाज सेवा प्रभाग द्वारा आबू रोड में आयोजित सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस मौजूदा समय में बढ़चढ़कर हिस्सेदारी निभानी चाहिए। सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य है।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान की संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके संतोष दीदी ने कहा कि आत्मा का कल्याण करना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। क्योंकि लोगों में नैतिक मूल्यों का पतन अनेक समस्याओं का बड़ा कारण है। लोगों की धन से सेवा करें या ना करें लेकिन श्रेष्ठ संस्कारों की सेवा करना समय की मांग है। महासचिव बीके करुणा भाई ने कहा कि मानवता की सेवा ही सर्वोत्तम सेवा है।

नलवा हिसार के विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि समाज सेवा का कार्य ही मानव सेवा है। लोगों को बिना स्वार्थ के लोगों की मदद करना चाहिए। वर्तमान समय में सेवा की परिभाषा भी बदल गयी है। हमें इस भाव को समाप्त करना होगा। केवल धन से सेवा ही सेवा नहीं बल्कि व्यक्ति के अन्दर संस्कारों को रोपित करना ही सच्ची सेवा है।

प्रभाग के उपाध्यक्ष बीके प्रेम भाई, राष्ट्ीय संयोजक बीके अवतार भाई तथा मुख्यालय संयोजक बीके बिरेन्द्र भाई, गुलबर्गा की बीके शिवलीला, चण्डीगढ़ की बीके पूनम, दिल्ली खानपुर की बीके आशा बहन, समेत कई लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। डूंगरपुर की बीके विजयलक्ष्मी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

0 Comments