दीपक सिंह/ चण्डीगढ़
भगवान श्री वाल्मीकि जी के पावन श्री राम तीर्थ आश्रम, अमृतसर से चण्डीगढ़ पहुंची पावन ज्योति का सनातन मंदिर, सेक्टर-48 से भगवान वाल्मीकि विगत धर्म आश्रम, फेस-1, राम दरबार तक श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ स्वागत किया गया। इस पावन ज्योति यात्रा का आयोजन सामाजिक समरसता चण्डीगढ़ विभाग एवं श्री आदियोगी रामलीला ड्रामेटिक क्लब, राम दरबार के सहयोग से किया जा रहा है।
इस अवसर पर कुंदन बैरवा, ज्ञानेश्वर, माया लाल, हरीश, राजेश, शुभम एवं कमल सहित अन्य श्रद्धालु एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सनातन मंदिर, सेक्टर-48 से पावन ज्योति को श्रद्धापूर्वक लेकर भगवान वाल्मीकि विगत धर्म आश्रम, फेस-1, राम दरबार पहुंचने पर मंदिर प्रधान श्री रवि आदिवाल जी एवं मंदिर के सदस्यों ने पावन ज्योति का भव्य स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं ने ज्योति के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में सामाजिक समरसता के प्रांतीय अधिकारी श्री विजय जी जिंदल, चण्डीगढ़ महानगर के संयोजक श्री प्रवीण जी राव, अमृतसर से पावन ज्योति लेकर आने वाले एवं श्रद्धालुओं को इस पावन कार्य के लिए प्रेरित करने वाले श्री अनूप सरीन जी, तथा सामाजिक समरसता के आयाम प्रमुख श्री अशोक विज जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सहयोग से चण्डीगढ़ में पावन ज्योति यात्रा के माध्यम से भगवान श्री वाल्मीकि जी की ज्योति को विभिन्न रामलीलाओं एवं धार्मिक स्थलों तक पहुंचाकर उसका प्रकाश किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य भगवान श्री वाल्मीकि जी के प्रति श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और धार्मिक एकता की भावना को मजबूत करना है।
Religion
Trending
भगवान श्री वाल्मीकि जी की पावन ज्योति का राम दरबार में भव्य स्वागत