फाजिल्का: फाजिल्का की भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सादकी बॉर्डर पर शाम को रिट्रीट समारोह के बाद भगवान वाल्मीकि जी की जयंती और शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया गया।
बॉर्डर एरिया विकास फ्रंट के प्रधान लीलाधर शर्मा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि बनवाला हनुवंता से आए संत जगदीश मुनि ने लोगों को भगवान वाल्मीकि जी के बताए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने भजनों के माध्यम से भगवान कृष्ण की परम भक्त मीरा बाई को उनके जन्मोत्सव पर याद किया।
इस अवसर पर मलोट से आए पंजाब की छठी बटालियन एनसीसी के वर्दीधारी बच्चों ने तिरंगा फहराते हुए देशभक्ति के गीत गाए। संत जगदीश मुनि और लीलाधर शर्मा ने मिलकर बीएसएफ अधिकारियों, सीमा प्रहरियों और रिट्रीट देखने आए दर्शकों को बर्फी का प्रसाद बांटा।
पंजाब
Trending
भारत-पाक सीमा पर मनाई शरद पूर्णिमा और भगवान वाल्मीकि जी की जयंती, बीएसएफ जवानों व रिट्रीट के दर्शकों को बांटा बर्फी का प्रसाद