फेस2न्यूज/ चंडीगढ़
कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया. चंडीगढ़ के खिलाफ आसान जीत के बाद चीफ कोच जसवंत राय के साथ पंजाब टीम ने खुशी मनाई.
श्री जसवंत राय पंजाब टीम के मुख्य कोच पूर्व हिमाचल प्रदेश रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी रहे हैं.
अब तक पंजाब टीम ने तीनों मैच जीत लिए हैं, पहला मैच जम्मू-कश्मीर को पारी और 30 रन से हराया, दूसरे मैच में दिल्ली को पारी और 76 रन से हराया जबकि आज तीसरे मैच में चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया।
चंडीगढ़ अंडर-23 क्रिकेट टीम ने पहली इनिंग में 463 रन बनाए और पंजाब टीम ने 378 रन बनाए। दूसरी इनिंग में चंडीगढ़ टीम सिर्फ़ 72 रन पर ऑल आउट हो गई। चंडीगढ़ के बल्लेबाज दीपिंदर कुश ने 26 रन बनाए जबकि निखिल कुमार ने 15 रन बनाए जबकि चंडीगढ़ के दूसरे बैट्समैन पंजाब के बॉलर्स अर्पण वालिया और अनमोलजीत सिंह की एक्यूरेट लाइन और लेंथ बॉलिंग का सामना नहीं कर सके।
पंजाब के गेंदबाज अर्पण वालिया और अनमोलजीत सिंह दोनों ने 5-5 विकेट लिए। 159 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब टीम ने आराम से टारगेट हासिल कर लिया और पंजाब अंडर-23 टीम ने 7 विकेट से मैच जीत लिया। पंजाब टीम के अर्पण वालिया को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। पंजाब के बैट्समैन आदित्य बलाना ने सबसे ज़्यादा 59 रन बनाए, जीवन जोत सिंह बाजवा ने 39 रन बनाए, राहुल कुमार ने 28 रन बनाए जबकि आर्यन यादव ने 17 नॉट आउट रन बनाए।
खेल
Trending
कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया