पंचकूला : धनतेरस व दीपावली के पावन अवसर पर खुशियाँ बाँटने और मानव सेवा का संदेश देते हुए समाजसेवी अमित कवात्रा व किरण कवात्रा ने अपनी पोती जेयना कवात्रा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विश्वास फाउंडेशन, पंचकूला के माध्यम से सेक्टर-16 स्थित लेबर चौक पर लंगर लगवाया। इस दौरान वहाँ मौजूद श्रमिकों एवं जरूरतमंद लोगों को स्नेहपूर्वक ब्रेड पकौड़ा, हलवा व चाय वितरित की गई तथा धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएँ दी गईं।
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि धनतेरस और दीपावली हमें सुख-समृद्धि की कामना के साथ दूसरों के जीवन में भी खुशियों का प्रकाश फैलाने की प्रेरणा देते हैं। त्योहारों की सार्थकता तब और बढ़ जाती है, जब हम जरूरतमंद लोगों को भी अपनी खुशियों में शामिल करते हैं। गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी की प्रेरणा से संस्था निरंतर मानव सेवा के कार्यों में जुटी है। उन्होंने कवात्रा परिवार के सेवा भाव की सराहना करते हुए जेयना कवात्रा के स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अमित कवात्रा व किरण कवात्रा ने कहा कि त्योहारों के इस शुभ समय में अपनी पोती के जन्मदिवस की खुशियाँ श्रमिकों और जरूरतमंदों के साथ बाँटकर उन्हें आत्मिक संतोष मिला। दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाना उनके परिवार के लिए इस अवसर का सबसे सुंदर उपहार है।
इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से रिशी सरल विश्वास, देवरिशी, मदन नागपाल, सुजाता नागपाल, सत्य भूषण खुराना, शत्रुघन कुमार, रमेश कुमार व नितेश कुमार ने लंगर वितरण में सेवा की।
विश्वास फाउंडेशन ने कवात्रा परिवार का आभार व्यक्त करते हुए सभी को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। संस्था ने अपील की कि रोशनी के इस पर्व पर अपने घरों के साथ किसी जरूरतमंद के जीवन में भी आशा, अपनत्व और खुशियों का दीप जलाएँ।
हरियाणा
Trending