Sunday, 08 November 2026
Breaking News
राजयोग भवन में दीपावली पर आध्यात्मिक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध दीवाली: प्रकाश के पर्व की वास्तविक चमक ज्ञान सरोवर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई दिवाली धनतेरस व दीपावली की खुशियों में सेवा का रंग, पोती के जन्मदिवस पर लगवाया लंगर साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया
पंजाब Trending

राजयोग भवन में दीपावली पर आध्यात्मिक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

राज सदोष/अबोहर।

ब्रह्माकुमारीज़ के राजयोग भवन में आयोजित दीपावली (प्रकाश पर्व) समारोह में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से चार चाँद लगा दिए। बीके सुनीता ने दिवाली के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से नशीले पदार्थों से दूर रहने और अपने कार्यों में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया। केंद्र प्रभारी बीके पुष्पलता ने देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती के रूप में सजीं कलाकारों (पायल और मुस्कान) का पूजन किया, आरती उतारी।

पारंपरिक दीप प्रज्वलित करने वालों में पूर्व मेयर विमल ठठई, लेखक परिषद के अध्यक्ष राज सदोष, केन्द्र प्रभारी पुष्पलता बहन, उप प्रभारी दर्शना बहन, सुनीता बहन, शालू बहन, रमेश शर्मा एडवोकेट, पायल और मुस्कान शामिल थे।

भव्या, सायरा, अमायरा, धान्वी, भुविका और महक ने आध्यात्मिक नृत्यों की प्रस्तुति देकर वहाँ मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि विमल ठठई ने कलाकारों को उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तनाव का मूल कारण नकारात्मक विचार हैं, जो कई शारीरिक बीमारियों को जन्म देते हैं। सकारात्मक सोच के साथ अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित करके तनाव से बचा जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. रितु गुप्ता और डॉ. कंचन खुराना भी उपस्थित थे।

0 Comments