Tuesday, 10 November 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली छठ घाटों की सूची पर सियासी घमासान, 50 लाख के बजट का हिसाब दे नगर निगम : गुरदेव यादव गुरप्रीत सिंह हैप्पी चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के फिर से गठन के बाद अध्यक्ष नियुक्त श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का 2553वाँ निर्वाण महोत्सव एवं दीपावली महोत्सव
Religion Trending

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया

भगवान गोवर्धन गिरिराज जी की महाआरती एवं 56 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया

चण्डीगढ़ : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20 में श्री गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास एवं विधिविधान से मनाया गया।

मठ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रातः मंगल आरती के पश्चात प्रभात फेरी व श्री हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात दोपहर तक कथा संकीर्तन चलता रहा। इस अवसर पर भक्तों को संबोधित करते हुए त्रिडंडी स्वामी श्री वामन जी महाराज जी ने भक्तों को कहा कि आज ही के दिन ब्रजमंडल स्थित स्थान पर भगवान श्री कृष्ण जी ने अपनी सबसे छोटी उंगली पर गोवर्धन गिरिराज पर्वत को उठाकर देवराज इंद्र का घमंड चकनाचूर किया था और ब्रजवासियों की रक्षा की थी।

ब्रजवासियों ने इंद्र देवता की पूजा करने की बजाय भगवान श्री कृष्ण की पूजा करनी प्रारंभ कर दी थी, इसलिए क्रोध में आकर देवराज इंद्र ने ब्रज मंडल को वर्षा के द्वारा पानी से डुबाने के लिए अपना संकल्प कर लिया था और भारी वर्षा प्रारंभ कर दी थी लेकिन भगवान श्री कृष्ण जी ने गोवर्धन पर्वत को अपनी तर्जनी उंगली पर उठाकर अतिवृष्टि के प्रकोप से भक्तों की रक्षा की थी। इसी उपलक्ष्य पर हजारों वर्षों से यह पावन पर्व पूरे विश्व में गोवर्धन पूजा के रूप में भक्तों द्वारा मनाया जाता है।

मथुरा से थोड़ी दूरी पर विराजमान गोवर्धन पर्वत की भक्त लोग पूरे वर्ष परिक्रमा करते हैं। कई भक्त लोग अपनी मनोकामना पूरी होने के पश्चात 22 किलोमीटर की परिक्रमा जमीन पर लेट-लेट कर भी करते हैं। आज मठ मंदिर में सुबह से ही भक्तों में उल्लास का माहौल था। दोपहर को भगवान गोवर्धन गिरिराज जी की महाआरती एवं 56 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया और परिक्रमा की गई।

इस अवसर पर आज गाय की विशेष रूप से पूजा-अर्चना, वंदना-आरती की गई। गाय के शुद्ध देसी घी से प्रज्वलित दीपकों से महा आरती की गई। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं यजमान प्रसिद्ध समाजसेवी राकेश गुप्ता रहे। भक्तों ने इस अवसर पर नृत्यगान हरि नाम संकीर्तन एवं फूलों की वर्षा कर आनंद प्राप्त किया। उसके पश्चात स्वादिष्ट प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया व हज़ारों भक्तों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण कर आनंद प्राप्त किया।

0 Comments