राज सदोष/अबोहर.
‘स्व-जनगणना’ के महत्वपूर्ण चरण का शानदार आरंभ हुआ। म्युनिसिपल कॉरपोरेशन अबोहर की मेयर पूजा वधवा ने खुद अपनी जनगणना दर्ज कर इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की। यह स्व-जनगणना प्रक्रिया आज से शुरू होकर 30 नवंबर 2026 तक चलेगी।
इस अवसर पर मेयर ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस जनगणना के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और खुद अपनी जनगणना करके राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें। उन्होंने बताया कि इस स्व-जनगणना चरण के तुरंत पश्चात, 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना का कार्य संपन्न किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया कि वे घर आने वाले जनगणना कर्मचारियों को पूरा सहयोग दें और उनके द्वारा पूछी जाने वाली सही जानकारी साझा करें।
मेयर ने नागरिकों को जागरूक करते हुए बताया कि इस जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों से मिलने वाले आंकड़ों के आधार पर ही भविष्य की सभी विकास योजनाओं और नीतियों का निर्धारण किया जाता है।
जनगणना की विशेषता बताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी प्रक्रिया पूर्ण रूप से डिजिटल तरीके से की जाएगी और हर परिवार का संपूर्ण डेटा पूरी तरह गोपनीय
पंजाब
Trending
अबोहर में डिजिटल ‘स्व-जनगणना’ का विधिवत शुभारंभ, मेयर पूजा वधवा ने खुद की शुरुआत