Tuesday, 17 November 2026
Breaking News
बंधन बैंक ने सीएसआर पहलों के माध्यम से पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क सुरक्षा को बनाया और भी बेहतर मीडिया से 55 साल का संबंध, मर्यादाओं में रहकर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करें : स्पीकर वासुदेव देवनानी, राजस्थान विधानसभा सेंसस 2027: जनगणना में बरनाला जिला होगा नंबर-1 अबोहर में डिजिटल 'स्व-जनगणना' का विधिवत शुभारंभ, मेयर पूजा वधवा ने खुद की शुरुआत एकल फाउंडेशन ने सीमावर्ती गांवों में लगाये निशुल्क मेडिकल कैम्प मुझे फख्र है अपने पत्रकार होने पर अनपढ़ होना भी एक योग्यता है! जीरकपुर में वंचित बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ दो दिवसीय बाल शिविर का उत्साहपूर्ण समापन
पंजाब Trending

बंधन बैंक ने सीएसआर पहलों के माध्यम से पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क सुरक्षा को बनाया और भी बेहतर

बंधन बैंक ने देशभर में 24 एंबुलेंस देने की पहल के तहत पंजाब के पटियाला में जनहित समिति को आधुनिक जीवन रक्षक एंबुलेंस सौंपी, पंजाब पुलिस के माध्यम से सड़क सुरक्षा के लिए 20 पोर्टेबल गार्ड रेल (सुरक्षा बैरिकेड्स) लगाए. इन पहलों का उद्देश्य आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की पहुँच को बढ़ाना, सड़क सुरक्षा में सुधार करना और समाज के समग्र कल्याण को बढ़ावा देना है

पटियाला : बंधन बैंक ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहलों के तहत पटियाला, पंजाब स्थित ‘जनहित समिति’ को एक एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस प्रदान की है। यह कदम स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने की बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बंधन बैंक के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य व्यवसाय अधिकारी (ईडी एंड सीबीओ) श्री राजिंदर कुमार बब्बर ने जनहित समिति के अध्यक्ष श्री सुशील के. गौतम और महासचिव श्री विनोद शर्मा को यह एंबुलेंस सौंपी। इस अवसर पर पटियाला के एसडीएम श्री गुरदेव सिंह धाम के साथ जनहित समिति और बैंक के अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

यह सहायता बंधन बैंक की देशभर में 24 आधुनिक जीवन रक्षक एंबुलेंस उपलब्ध कराने की व्यापक सीएसआर पहल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना और देशभर के समुदायों को समय पर जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।  
आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के ढाँचे को मजबूत बनाने के साथ ही बंधन बैंक ने पंजाब में सड़क सुरक्षा के लिए भी पहल की है। इसके तहत बैंक ने पंजाब पुलिस के माध्यम से 20 पोर्टेबल गार्ड रेल (सुरक्षा बैरिकेड्स) उपलब्ध कराए हैं। बंधन बैंक के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य व्यवसाय अधिकारी (ईडी एंड सीबीओ) श्री राजिंदर कुमार बब्बर ने पटियाला ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी श्री जपनम सिंह को ये बैरिकेड्स सौंपे। इस अवसर पर पटियाला के एसडीएम श्री गुरदेव सिंह धाम और अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर बंधन बैंक के ईडी और सीबीओ श्री राजिंदर कुमार बब्बर ने कहा, “स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुँचाना और सड़क सुरक्षा को और मजबूत करना दरअसल समावेशी और सतत विकास के अभिन्न अंग हैं। बंधन बैंक में हम ऐसी पहलों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो लोगों के जीवन में वास्तविक और सकारात्मक बदलाव लाती हैं। 

बंधन बैंक के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रमों ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों में लगभग 30 लाख परिवारों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। 

0 Comments