Wednesday, 18 November 2026
Breaking News
जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है  गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ  लाला लाजपत राय जी के 98वें शहादत दिवस पर मलोया में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर आयोजित भाजपा ने 2024 में जनता से किया मालिकाना हक़ का वादा निभाया - देवशाली क्रिकेट नर्सरी के लिए पार्ट टाइम क्रिकेट कोच के इंटरव्यू 21 नवंबर को बंधन बैंक ने सीएसआर पहलों के माध्यम से पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क सुरक्षा को बनाया और भी बेहतर मीडिया से 55 साल का संबंध, मर्यादाओं में रहकर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करें : स्पीकर वासुदेव देवनानी, राजस्थान विधानसभा सेंसस 2027: जनगणना में बरनाला जिला होगा नंबर-1 अबोहर में डिजिटल 'स्व-जनगणना' का विधिवत शुभारंभ, मेयर पूजा वधवा ने खुद की शुरुआत एकल फाउंडेशन ने सीमावर्ती गांवों में लगाये निशुल्क मेडिकल कैम्प
मनोरंजन Trending

जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है

मनमोहन सिंह ‘दानिश’

हमें फख्र है कि हम दरबारी हैं। हमारे पुरखे राजाओं, नवाबों, अंग्रेजों के तलवे चाटते रहे। उनकी शान में कसीदे पढ़ते रहे। उनसे जागीरें और नगद पुरस्कार लेते रहे। हमारे बाप दादाओं को दरबारों में ऊंचे पद मिलते रहे। तो हम क्या उनसे कम हैं। हम कोई पत्रकार थोड़ा हैं, हम तो भांड, मिरासी हैं।

हमारे आकाओं ने बड़े बड़े टीवी चैनल करोड़ों रुपए खर्च करके खरीद लिए। अब उन्हें वे लोग चाहिए थे जो कभी सवाल न पूछते हों। या जिन में सवाल पूछने की योग्यता न हो। अगर पूछना ही हो तो अधिक से अधिक किसी आका से यह पूछ लें, ” हज़ूर आप आम काट कर खाते हैं या चूस कर “। अब अगर पत्रकार आका से देश की अर्थव्यवस्था पर सवाल पूछने लग जाए तो बेचारे आका की तो किरकिरी हो जाएगी।

जो बेचारा कभी स्कूल नहीं गया जो टेलीप्रॉन्पटर के बिना दो अल्फ़ाज़ भी नहीं बोल सकता उससे ऐसे कठिन सवाल पूछ कर उसे असहज क्यों करना? पर पत्रकार किसी की मजबूरी समझते नहीं। तभी तो टीवी के मालिकों ने पत्रकारों को हटा कर हम जैसे खानदानी भांड मिरासी और ढांढ़ोरची भर्ती कर लिए। हमें लाखों रुपए वेतन इसी बात का मिलता है कि टीवी बहस में आका की पसंद के पांच सात लोग बिठा दिए जाएं हालांकि उन में कुछ को केवल “राजनैतिक विश्लेषक” कह कर बिठाया होता है। और साथ में एक आध विपक्ष का प्रतिनिधि होता है।

बहस में जहां आका के लोग फंस जाएं तो हम जैसे ऐंकर बीच में आकर उनकी रक्षा करने के लिए तत्पर खड़े हो जाते हैं। ऐसा करते हुए हम अक्सर अपनी फजीहत करवा लेते हैं। पर हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है। इस तरह की बेइज़्ज़ती करवाने के लिए बड़ी मोटी चमड़ी चाहिए जो हमारी है। हमारा एक साथी ऐंकर तो ऐसा भी है जो खुद 200 करोड़ के घोटाले में शामिल है पर अपने आकाओं के कारण सलाखों से बाहर है। पर है तब तक ही जब तक आका कुर्सी पर है।

मुझे चिंता है कि जो लाखों रुपए का वेतन अभी हमें मिल रहा है और जो पांच सितारा सुविधाओं के हम आदि हैं, तो कल जब सड़कों के धक्के हमें खाने पड़ेंगे तो हमारा क्या होगा। पत्रकारिता तो हमें आती नहीं। और भांड मिरासियों को कोई इतना वेतन देता नहीं। तो हम बेचारे क्या करेंगे।

वैसे हम में चापलूसी की बड़ी कला है। हो सकता है उस कला के सर पर कुछ करलें, पर कम से कम पत्रकारिता की दुनिया में तो हम जैसे दरबारियों लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। चलो पत्रकारिता न सही कोई और धंधा कर लेंगे। हमने तो बस दरबारों में सर झुकाना है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दरबार किसका है।

0 Comments