Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
चंडीगढ़ Trending

भारतीयों की अपमानजनक वापसी पर एस जयशंकर के बयान की युवा कांग्रेस ने की निंदा

Read in:Hindi

अमेरिका को भारतीयों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए पूरी तरह अस्वीकार्य : दीपक लुबाना

फेस2न्यूज/चंडीगढ़ :

भारतीयों की इस कदर वापसी पर देश में हंगामा मचा हुआ है. वहीँ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बयान दिया की यह कोई नया प्रोसेस नहीं है. इस पर आपत्ति जाहिर करते हुए चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक लुबाना व महासचिव सुनील यादव ने कहा, “जिस तरीके से उन्हें लाया गया, वह गलत था. उन्हें अपमानित किया गया. उनके हाथों और पैरों में हथकड़ियां लगी थीं.

जब हमारी सरकार को पहले से पता था कि उन्हें निर्वासित किया जाएगा, तो उन्हें वापस लाने के लिए एक वाणिज्यिक उड़ान भेजा जाना चाहिए था. वे वहां अवैध तरीके से गए थे, लेकिन वहां जाकर उन्होंने कोई बड़ा अपराध नहीं किया. भारतीय नागरिकों को गुलामों की तरह हाथ में हथकड़ी लगाकर और अमानवीय हालत में भारत भेज दिया गया.

विदेश मंत्रालय क्या कर रहा है? सरकार ने महिलाओं और बच्चों को इस अपमान से बचाने के लिए क्या किया? हम चाहते हैं कि सरकार इस पर जवाब दे।