Sunday, 19 April 2026
Breaking News
हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल
हिमाचल Trending

हिमाचल के वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर को यूएसए की यूनिवर्सिटी से मानद उपाधि

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल को पत्रकारिता और वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफी में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए यू एस ए की सीडारब्रुक यूनिवर्सिटी ने पीएचडी की मानद उपाधि दे कर सम्मानित किया है | यह सम्मान समारोह दिल्ली में 18 जनवरी को प्रदान किया गया | प्रकाश बादल को यह सम्मान पिछले लगभग २० वर्षो से भी अधिक समय से निरंतर वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफी और पत्रकारिता में अहम योगदान के आकलन के बाद मिला है |

सीडारब्रुक यूनिवर्सिटी, द्वारा प्रकाश बादल को इस पुरस्कार के लिए चुने जाने हेतु लिखित पत्र के माध्यम से सूचित किया गया और दिल्ली के होटल तिवोली में एक भव्य दीक्षांत समारोह में यह सम्मान दिया गया | गौरतलब है कि प्रकाश बादल हिमाचल प्रदेश के एकमात्र ऐसे फोटोग्राफर हैं, जिनकी तस्वीरों ने भारत ही नहीं, पूरे देश में अपने निजी संसाधनों से बिभिन्न क्षेत्रों में जा जाकर पक्षियों के अद्भुत तस्वीरें खींचते हैं|

बादल के द्वारा खींची गयी तस्वीरों ने विदेशों के मीडिया का भी ध्यान खींचा है, जिसके चलते पिछले वर्षों के दौरान अलग-अलग अंतरालों में प्रकाश बादल की तस्वीरें, ग्रेट ब्रिटेन के प्रमुख अखबार द सन, सहित देश विदेश के अनेक प्रमुख समाचार पत्रों में उनकी तस्वीरें प्रकाशित होती आई हैं | इसके अतिरिक्त प्रकाश बादल की तस्वीरों को नेटजीयो ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर भी फीचर किया है |

(SUBHEAD)सूत्रों के अनुसार प्रकाश बादल अब तक भारत में विद्यमान लगभग 600 पक्षियों की बेहतरीन तस्वीरें खींच चुके हैं | बादल हिमाचल प्रदेश के इकलौते ऐसे वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर है जो पक्षियों की तलाश में पूरे भारत में भ्रमण करते हैं और विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की बेहतरीन तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद कर चुके हैं |

कलकत्ता और बँगलादेश के अनेक चर्चित संगठनों ने प्रकाश की तस्वीरों की न केवल प्रदर्शनियों में स्थान दिया है, बल्कि उन्हें अनेक सम्मानों से सम्मानित भी किया गया है | पंजाब साहित्य कला अदाद्मी भी बादल को सम्मानित कर चुकी है | उत्तराखंड वन विभाग और स्ट्रेबो पिक्सल क्लब के संयुक्त तत्वाधान में नैनीताल में भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है | हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल महामहिम बंडारू दत्तात्रेय ने बादल की कार्यों की प्रशंसा करते हुए एक प्रशस्ति पत्र भी जारी किया है, जिसमें उनकी खींची गयी तस्वीरों की प्रशंसा की गयी है | प्रकाश बादल हिमाचल प्रदेश वन विभाग में शिमला में कार्यरत हैं और ऊपरी शिमला के छोटे से गाँव जुब्बल से सम्बन्ध रखते हैं | बादल को मिली मानद उपाधि से प्रदेश का नाम रौशन हुआ है | यह उपाधि 18’ जनवरी को देश विदेश के अनेक विद्वानों को, विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान के लिए विभिन्न नामी हस्तियों की उपस्थिति में प्रदान की गयी|

इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे जिसमें मुख्य रूप से योगेन्द्र चंदोलिया सांसद, स्वामी चक्रपाणी जी महाराज, अध्यक्ष हिन्दू महासभा बिरला मंदिर दिल्ली, स्वामी चन्द्र देव जी महाराज संस्थापक एवं अध्यक्ष ग्लोबल संत समाज कलयाण फाउंडेशन, श्री मति पुष्पा जिंदल, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं शिक्षाविद, डॉ. हरिंद्र गर्ग निर्माता निदेशक दिल्ली दूरदर्शन, मरियम जन्नत, प्रसिद्ध युद्यमी, वाधवान ग्रुप के संस्थापक कमल बाधवान और निदेशक मनीष गुप्ता सहित अनेक गणमाननीय व्यक्ति उपस्थित थे|