Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
खेल Trending

अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश शील शर्मा द प्राइड ऑफ कुछबिहार अवॉर्ड से हुए सम्मानित

Read in:Hindi

(MOREPIC1)सूरज रोहिल्ला/पश्चिम बंगाल

द प्राइड ऑफ कुछबिहार अवॉर्ड सीज़न 2 सम्मान समारोह का भव्य आयोजन प्लेनेटरियम इवेंट्स द्वारा और एसोसिएट पार्टनर द कोब अनटोल्ड द्वारा नव वर्ष की शुरुआत में दिनांक 1 जनवरी 2025 को रबिंद्रा भवन, कुछबिहार में आयोजित किया गया जिसमें किसी भी क्षेत्र में नाम कमाने वाली जानी मानी हस्तियों को द प्राइड ऑफ कुछबिहार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इसी बीच वेस्ट बंगाल राज्य के अलीपुरदुआर जिले के रायफल और पिस्टल शूटिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी और बॉक्सिंग, किकबॉक्सिंग, कराटे के अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश शील शर्मा को नेहा प्रामानिक द्वारा द प्राइड ऑफ कुछबिहार अवॉर्ड से नवाजा गया। राकेश शील शर्मा ने आयोजनकर्ता नेहा प्रामानिक का धन्यवाद् करते हुए कहा कि ऐसे ऐसे सम्मान मुझे निरंतर आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं।

राकेश के पिता श्री मनोरंजन शील शर्मा और माता श्रीमती लक्ष्मी शील शर्मा ने कहा कि हमें हमारे बेटे पर गर्व है जिन्होंने हमारा नाम रोशन कर दिया, उन्होंने कहा ये हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे राज्य और देश के लिए गर्व के पल हैं।