Monday, 15 June 2026
Breaking News
विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
चंडीगढ़ Trending

केंद्र की कार बाजार एवं डीलर्स के कामकाज को इंडस्ट्री का दर्जा देने की मांग पूरी: ट्रेड सर्टिफिकेट लांच करने की तैयारी : जेएस नेयोल

Read in:Hindi

कार बाजार डीलरों को जीएसटी नंबर अवश्य लेना चाहिए : ज्ञानेश्वर जैन शैंकी, सरकार की स्क्रैप पॉलिसी में सुधार की गुंजाइश को रेखांकित किया ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन ने, ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा आयोजित

फेस2न्यूज/चंडीगढ़  

ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन (एआईसीडीए) की आज यहां संपन्न हुई 24वीं वार्षिक आम सभा में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस नेयोल, जो मजदूरों-कामगारों की संस्था इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं, ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उन्होंने संस्था की पिछली आम बैठक में सरकार से जल्द से जल्द कार बाजार एवं डीलर्स के कामकाज को इंडस्ट्री का दर्जा देने की मांग उठाई थी ताकि इस क्षेत्र से जुड़े लोग बैंकों से कर्ज लेकर अन्य उद्योगों की तरह अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकें व आम जनता को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने में सक्षम हो सकें।

(MOREPIC1)  (SUBHEAD)उन्होंने जानकारी दी कि सरकार ने उनकी इस मांग को पूरा करते हुए ट्रेड सर्टिफिकेट को लाने की तैयारी कर दी है व गुजरात एवं राजस्थान में इसका ट्रायल आरम्भ हो गया है। उम्मीद है कि अगले एक साल में ये पूरे देश में सुचारू रूप से जारी करने शुरू हो जाएंगे, जिससे पुरानी कारों के कारोबारियों को व्यापार काफी सुविधा मिलेगी। इससे एक तो चोरी-चकारी, तस्करी, हत्या एवं बलात्कार आदि जैसे जघन्य अपराधों पर रोकथाम पर लगाम लग सकेगी, वहीं कारोबार में भी सहूलियत होगी।

बैठक में सरकार की स्क्रैप पॉलिसी में सुधार की गुंजाइश को रेखांकित करते हुए मांग की गई कि इस कानून को लागू करते समय किसी भी गाड़ी की गुणवत्ता को ध्यान में रखना उपभोक्ता के हित में होगा। अगर कोई गाड़ी किसी उपभोक्ता ने अच्छे से मेंटेन कर रखी है, तो उसकी टेस्टिंग करके उसे इस पॉलिसी से छूट मिलनी चाहिए। इससे मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी। इस मौके पर सभी ने एक स्वर में इस कारोबार को पूरी तरह से ऑनलाइन करने की भी मांग उठाई जिससे पूरी पारदर्शिता से काम हो सके।

एसोसिएशन के स्थानीय अध्यक्ष ज्ञानेश्वर जैन शैंकी ने इस अवसर पर यहां चण्डीगढ़ के साथ साथ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल से आए हुए कार डीलरों का स्वागत करते हुए उन्हें जीएसटी नंबर अवश्य लेने की अपील की, ताकि उन्हें कारोबार करने में सहूलियत हो, तथा सरकार को भी इस कारोबार की दिक्कतें दूर करने में आसानी हो सके। उन्होंने बताया कि संस्था ने आम सभा में सर्वसम्मति से हरविंदर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और तेजिंदर सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि कार बाजार एवं डीलर्स का कारोबार देश भर में लगभग तीन लाख करोड़ सालाना का है व इस कारोबार से लाखों लोगों के परिवार अपनी रोजी-रोटी कमा खा रहे हैं।

इस अवसर पर एआईसीडीए के उपाध्यक्ष रवि मल्होत्रा, हरिंदर सैनी व उधम सिंह, महासचिव गुरजीत बैदवान, संयुक्त सचिव सन्नी सिंह व सोलन से संस्था के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह कनवर आदि भी उपस्थित रहे।