Thursday, 20 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
खेल Trending

चेयरमैन इलेवन की टीम ने डायरेक्टर इलेवन की टीम को पराजित कर ट्रॉफी जीती

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/शिमला

हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 18वें स्थापना दिवस के अवसर पर खेली गई क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बिशप कॉटन स्कूल के मैदान में चेयरमैन इलेवन की टीम ने डायरेक्टर इलेवन की टीम को 8 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया ।

डायरेक्टर इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 137 रन बनाएं। सन्नी ने 36 रन और नरेश ठाकुर ने 23 रन बनाए । चेयरमैन इलेवन की और से लविश लेटका ने चार ओवर्स में 12 रन देकर दो विकेट लिए। संजू ने 23 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

चेयरमैन इलेवन की टीम ने 15 ओवर्स में 2 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। चेयरमैन इलेवन की और ऐसे नरेंदर ठाकुर ने सबसे अधिक 68 रनों का योगदान दिया और सतीश ठाकुर ने 41 रन बनाएं। नरेंदर ठाकुर को प्रयोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ दी टूर्नामेंट से नवाज़ा गया।

हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक कार्मिक श्री शिवम प्रताप सिंह ने इस अवसर विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और खिलाड़ियों को परस्कृत किया।