Tuesday, 02 June 2026
Breaking News
अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब चुनाव-2026: जगह-जगह टकराव, मतदान के बाद शहर में तनाव। देव भूमि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता: राज्यपाल सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर का 52वां वार्षिक उत्सव 27 से
चंडीगढ़ Trending

संघर्ष करने वाले योद्धा थे भगवान बिरसा मुंडा : डा. कुलराज

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2) सरगुण अरोड़ा/ चंडीगढ़/ जीरकपुर

वनवासी कल्याण आश्रम पंजाब ने शुक्रवार भगवान बिरसा मुंडा जंयती जन‌जातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई जिसमें जीरकपुर में आयोजित समारोह में पंजाब के सह प्रमुख नगरिया आयाम के के डा आई कुलराज सिंह ने मुख्य अतिथि व सरगुन अरोडा (प्रवक्ता) ने शिरकत की । कार्यक्रम प्रवीन कुमार ने आयोजित किया जिसमें डा० कुल राज ने बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला व सरगुन अरोडा ने अखिल भारतीय कल्याण आश्रम की स्थापना के बारे में अवगत कराया ।

चंडीगढ़ के सेक्टर-50 में भी भव्य प्रोगाम का आयोजन किया गया जिसमें डा० कुलराज ने कहा, भगवान बिरसा मुंडा आजीवन संघर्ष करने वाले महान योद्धा थे। बिरसा मुंडा के संदेषों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। वह जन जाति समाज सुरक्षा के गौरव हैं। जल, जंगल और जमीन को लेकर उन्होंने बडा आंदोलन किया ।

इस अवसर पर सरगुन अरोडा ने अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना के बारे मे अवगत कराया। उन्होंने ने बताया कि 26 दिसंबर 1952 को छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर में श्री रमाकांत तथा नाना साहेब देशपांडे जी द्वारा कल्याण आश्रम की नींव रखी गई । वनवासी कल्याण आश्रम भारत के 90% से अधिक जनजाति जिलों तक पहुंच गया है ।

यह शिक्षा स्वास्थ्य कृषि और आर्थिक विकास आदि क्षेत्र में 16413 स्थान पर 21917 परियोजनाओं के माध्यम से जनजातीय लोगों के कल्याण के लिए काम कर रहा है, यह पर्यावरण संरक्षण मानव संसाधन विकास महिला सशक्तिकरण और खेल के क्षेत्र में भी काम कर रहा है। तू मैं एक रक्त इस भाव को दृढ़ करने के लिए अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम संपूर्ण देश में कार्यरत हैं ।

इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम पंजाब के प्रचार प्रसार पंजाब के आनंद रोहिल्ला विभाग सह प्रमुख चंडीगढ़ के नारंग सिंह कार्यकर्ता प्रवीण कुमार, राजीव बंसल, प्रिंसिपल जे एस जैरा, वीरेंद्र जिंदल, राघव जिंदल भी मौजूद थे। कार्यक्रम में विशेष मेहमान एडवोकेट श्री हरीश खन्ना पूर्व प्रधान प्रोगेसिव सोसायटी और वर्तमान कमेटी मेंबर और श्री राकेश कुमार गुप्ता और सामाजिक कार्यकर्ता श्री रविंद्र भारद्वाज एवं श्री स्वर्ण सिंह डोगरा और प्रवीण कुमारी और कांता कुमारी भी मौजूद रहे।