Sunday, 18 October 2026
Breaking News
आम के बाग को बचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन जन्म लीला और ब्रज लीला के अलौकिक प्रसंगों से गूँजा पंडाल पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चिकित्सकों को मेरिट के आधार पर मिलेगी नियुक्ति सामूहिक प्रयास रंग लाया : सीसीईटी के आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत, ड्यूटी पर न आने का आदेश वापस चंडीगढ़ में ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ, कॉरपोरेट इवेंट्स से लेकर शादियों तक मिलेगी प्रोफेशनल सेवाएं गुरु-भक्ति और ध्यान के रंग में रंगी संगत, 50 श्रद्धालुओं ने धारण किया पीताम्बर स्पोर्ट्स प्रोमोशन सोसाइटी, पंचकूला का बरवाला में "सर्कल कबड्डी" टूर्नामेंट 15 नवंबर को, विजेता टीम को ₹2 लाख का ईनाम एसएसएन मॉडल स्कूल में दशहरा उत्सव, 200 विद्यार्थियों ने बनाए रावण के मॉडल ‘आये तुम याद हमें-8’ के तहत ‘देव-किशोर: द इम्मोर्टल जोड़ी’ कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने सदाबहार गीतों से बांधा समां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले संत जगदीश मुनि जी महाराज, फाजिल्का बॉर्डर के किसानों की जमीन और सतलुज पर पुल निर्माण व यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा
जीवन शैली Trending

चंडीगढ़ में ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ, कॉरपोरेट इवेंट्स से लेकर शादियों तक मिलेगी प्रोफेशनल सेवाएं

चंडीगढ़ क्लब के मानद महासचिव राजू मित्तल ने किया उद्घाटन, इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में रचनात्मकता और आधुनिकता पर रहेगा विशेष फोकस

फेस2न्यूज /चंडीगढ़

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-2, प्लॉट नंबर 169 रामदरबार में नई इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘अल्फा इवेंट्स’ का शुभारंभ किया गया। कंपनी का उद्घाटन चंडीगढ़ क्लब के मानद महासचिव राजू मित्तल ने किया। इस अवसर पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रुहानी सरीन और एंकर ईशा बिनोधा भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

अल्फा इवेंट्स के संस्थापक एवं संचालक हरप्रीत सिंह (हैप्पी) बौर उनके पिता सुरिंदर राम ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य व्यक्तिगत आयोजनों, कॉरपोरेट कार्यक्रमों और मनोरंजन से जुड़े आयोजनों के लिए रचनात्मक एवं पेशेवर सेवाएं उपलब्ध करवाना है। कंपनी ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार कार्यक्रमों की योजना बनाने से लेकर उनके सफल आयोजन तक की जिम्मेदारी संभालेगी।

कंपनी की प्रमुख सेवाओं में कॉरपोरेट इवेंट्स, वेडिंग प्लानिंग, फैशन शो, कॉन्सर्ट, एटीएल/बीटीएल गतिविधियां, प्रोडक्ट लॉन्च, प्रमोशनल कैंपेन और अन्य विशेष आयोजनों का प्रबंधन शामिल है। कंपनी का लक्ष्य बेहतर प्लानिंग, प्रभावी समन्वय, रचनात्मक सोच और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को यादगार अनुभव प्रदान करना है।

इस अवसर पर कंपनी की टीम के सदस्य अब्दुल सत्तार, संजीव गुप्ता (एक्सीलेंट कैटरिंग), समी खान, दलजीत सिंह, हरनेक सिंह, सतीश कुमार, आकाश कुमार, दीपक और सचिन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अल्फा इवेंट्स की शुरुआत के साथ कंपनी ने चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने तथा ग्राहकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक और विश्वसनीय सेवाएं प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।

0 Comments