संत जगदीश मुनि जी महाराज ने रक्षा मंत्री को फाजिल्का आने का दिया निमंत्रण, भाजपा में संत जगदीश मुनि जी को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चाएं शुरू
फाजिल्का: संत जगदीश मुनि जी महाराज द्वारा लखनऊ में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह के आवास पर मुलाकात करते हुए उन्हें फाजिल्का बार्डर के किसानों की समस्याओं से अवगत करवाया। इन समस्याओं में बार्डर पर किसानों की जमीन से जुड़े मुद्दों और सतलुज नदी पर बनने वाले पुल के विषय पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। संत जी द्वारा केंद्रीय रक्षा मंत्री के समक्ष फाजिल्का के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर पैदा करने व योग एंड नेचरोपैथी यूनिवर्सिटी स्थापित करने की संभावनाओं का मुद्दा उठाया।
इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि संत जगदीश मुनि की प्राकृतिक चिकित्सा सेवाओं को विकसित करने में केंन्द्र सरकार कोई कमी नहीं रहने देगी। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया कि फाजिल्का सीमावर्ती किसानों की जमीन, सतलुज पर पुल के निर्माण से जुड़े विषयों और युवाओं के भविष्य के लिए योग एंड नेचरोपैथी यूनिवर्सिटी की स्थापना जैसे मुद्दों के बारे में गंभीरता से विचार किया जायेगा।
इस मुलाकात के दौरान संत जगदीश मुनि जी महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शहीदों की धरती फाजिल्का आने का निमंत्रण दिया। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह ने संत जी को आश्वासन देते हुए कहा कि वो अवश्य ही फाजिल्का आयेंगे
सबसे बड़ी बात यह है कि संत जगदीश मुनि जी पहले संत हैं जिन्होंने फाजिल्का सीमावर्ती में योग एंड नेचरोपैथी यूनिवर्सिटी की स्थापना व पंजाब में बढ़ रहे नशे के मुद्दे पर भी चर्चा की गई नौजवानों के लिये रोजगार के साधन पैदा करने संबंधी मुद्दे को इतने बड़े स्तर पर पहली बार उठाया गया है।
उधर, संत जगदीश मुनि जी महाराज और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की इस मुलाकात को फाजिल्का सीट व पंजाब की राजनीतिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक हलकों में संत जी की बढ़ती सक्रियता को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी में संत-महापुरुषों की भूमिका हमेशा से ही रही है। ऐसे में चर्चाएं यह हैं कि जिस तरह भाजपा ने संत योगी आदित्यनाथ को राजनीति में आगे लाते हुए उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया, वैसे ही अगले साल पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा संत जगदीश मुनि जी को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है!