Saturday, 19 September 2026
Breaking News
जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त
पंजाब Trending

संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

गुजरे चार महीने में पार्टी दफ्तर पर हुआ दूसरा बड़ा अटैक, रवनीत बिट्टू ने कहा हम डरने वालों में नहीं

नरेश/संगरूर

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के संगरूर ऑफिस को निशाना बनाया गया है। पार्टी के जिला संगरूर स्थित कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर बीयर की बोतल में पेट्रोल भरकर लाए थे, जो कार्यालय की दीवार के ऊपर से फेंक कर फरार हो गए। हमले में ऑफिस की दीवार का थोड़ा सा हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ और आग लगने के निशान भी पाए गए हैं। एसएसपी नवजोत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। हमले के आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद होगी। रिपोर्ट के आधार पर विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थ की पुष्टि की जाएगी।

यह बताया मामलाः

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार देर रात से सोमवार तड़के के बीच हुई। पैट्रोल बम किस गुट के सदस्यों ने फेंका, हमलावरों का मकसद क्या था, इसके बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए हैं। घटना के बाद ऑफिस के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पास से गुजरते हर व्यक्ति पर निगरानी की जा रही है। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे भाजपा कार्यालय को निशाना बनाकर किया गया हमला मानकर ही जांच कर रही है।

भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीः रवनीत बिट्टू।

रवनीत बिट्टू ने कहा कि भाजपा ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला सीएम के अपने गृह जिले संगरूर में हुआ। जो कि पंजाब की कानून-व्यवस्था की असली तस्वीर है। उन्होंने भगवंत मान से सवाल उठाया कि क्या यही है आपका ‘रंगला पंजाब’ है ? भाजपा कार्यकर्ता इन कायरतापूर्ण हरकतों से डरने वाले नहीं हैं। पंजाब की शांति के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चौकीदार ने दी हमले की सूचना

भाजपा नेता रणदीप देओल ने बताया कि सोमवार सुबह कार्यालय के चौकीदार ने कार्यालय में आग लगने की जानकारी उन्हें, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और पार्टी कार्यकर्ताओं को दी। दिओल ने कहा कि यह सुरक्षा चूक का गंभीर मुद्दा है और पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है।