Monday, 14 September 2026
Breaking News
अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान
चंडीगढ़ Trending

गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

शुद्ध देसी घी के 111 दीपकों से भव्य महाआरती की गई

 फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20 में नरसिंह चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

मठ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रातःकाल मंगल आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान नरसिंह देव का स्मरण किया और भजन-कीर्तन में भाग लिया।

मठ के प्रभारी सन्यासी त्रिदंडी स्वामी वामन महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए नरसिंह अवतार की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु ने अपने परम भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए नरसिंह रूप धारण कर अत्याचारी राजा हिरण्यकशिपु का वध किया था। इस कथा के माध्यम से उन्होंने भक्ति, आस्था और धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। महाराज जी ने बताया कि भगवान नरसिंह देव को याद करने से घर में सभी विघ्नों का नाश होकर मंगल होता है और भगवान की भक्ति प्राप्त होती है, इसलिए उन्हें सर्व विघ्न विनाशक नरसिंह देव कहा जाता है।

महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को चंदन लेपन कर नरसिंह देव के रूप में सजाया गया और आकर्षक आभूषणों से अलंकृत किया गया। सायंकाल भगवान के अवतरण समय पर पंचामृत एवं फलों के रस से अभिषेक किया गया। इसके बाद शुद्ध देसी घी के 111 दीपकों से भव्य महाआरती की गई।

इस अवसर पर भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग अर्पित किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने संकीर्तन में भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया और “नरसिंह देव की जय” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने वैष्णव वेशभूषा में शामिल होकर भगवान को अर्पित फलाहार प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन ने भक्तों में धार्मिक आस्था और उत्साह का संचार किया।