Tuesday, 17 November 2026
Breaking News
मीडिया से 55 साल का संबंध, मर्यादाओं में रहकर निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करें : स्पीकर वासुदेव देवनानी, राजस्थान विधानसभा सेंसस 2027: जनगणना में बरनाला जिला होगा नंबर-1 अबोहर में डिजिटल 'स्व-जनगणना' का विधिवत शुभारंभ, मेयर पूजा वधवा ने खुद की शुरुआत एकल फाउंडेशन ने सीमावर्ती गांवों में लगाये निशुल्क मेडिकल कैम्प मुझे फख्र है अपने पत्रकार होने पर अनपढ़ होना भी एक योग्यता है! जीरकपुर में वंचित बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ दो दिवसीय बाल शिविर का उत्साहपूर्ण समापन नाटक “मर्द हूँ ना” का मंचन
चंडीगढ़ Trending

फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई

चण्डीगढ़ : वाहन चालान के नाम पर भेजे गए एक संदिग्ध मैसेज के जरिए साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रवि रंजन शर्मा (मोबाइल नंबर 9872621706) को वाहन नंबर सीएच 01 बी आर 7035 के चालान के संबंध में एक मैसेज प्राप्त हुआ। मैसेज में चालान नंबर सीएच 46894250125064823 बताते हुए तुरंत ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही गई और लिंक के माध्यम से ई-चालान ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, लिंक के माध्यम से ऐप डाउनलोड करने के बाद उसके बैंक खाते से ₹5,115 की तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन होने के मैसेज प्राप्त हुए। इस तरह कुल ₹15,345 की राशि खाते से निकल गई। पीड़ित के अनुसार, खाते में करीब ₹14,000 की राशि मौजूद थी और घटना के बाद वह काफी परेशान है।

ट्रांजैक्शन से संबंधित मैसेज में गूगल प्ले रिचार्ज कोड के नाम पर ₹5,115 की तीन एंट्रियां भी दिखाई दीं। इसके बाद पीड़ित को मामले में साइबर ठगी का संदेह हुआ।

पीड़ित ने मामले की सूचना 1930 साइबर हेल्पलाइन पर भी दी है। शिकायत के बाद साइबर सेल, सेक्टर 17 ने उसे जांच एवं आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया है। फिलहाल मामले में साइबर सेल की ओर से प्रक्रिया जारी है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

पीड़ित ने लोगों से अपील की है कि ई-चालान के नाम पर आने वाले किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और व्हाट्सएप्प या एसएमएस से मिले संदिग्ध ऐप को डाउनलोड न करें। चालान की जानकारी केवल आधिकारिक सरकारी माध्यम से ही जांचें।  साइबर ठगी होने पर तुरंत बैंक को सूचित करने के साथ 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।

 

0 Comments