फाजिल्का – देश के विभिन्न स्थानों पर कथाओं का आयोजन कर धार्मिक भावना भरने वाले व सैंकड़ों जरूरतमंद कन्याओं की शादियों में सहयोग देने वाले ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
फाजिल्का के श्री राम संकीर्तन सभा मंदिर में सायं काल महिलाओं द्वारा किए जा रहे संकीर्तनों के मध्य भगत कुलदीप साहु को याद किया। इस अवसर पर समाजसेवी लीलाधर शर्मा ने भगत कुलदीप साहु के जीवन पर प्रकाश डालते बताया कि हमेशा भक्ति में लीन रहे कुलदीप साहु जी ने फाजिल्का के सिद्ध श्री हनुमान मंदिर पार्क में साप्ताहिक कथा के उपरांत 55 जरूरतमंद कन्याओं की शादियां की थीं।
पंजाब
Trending
ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई