Thursday, 10 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
मनोरंजन Trending

चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल

चण्डीगढ़ : चौपाल एप्प पर बीते रोज को हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने रिलीज़ होते ही धमाल मचा दिया है। इस बाबत   चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस नई प्रस्तुति के बारे में जानकारी देते हुए वेब सीरीज़ के निर्माता हरदीप सिंह और निर्देशिका दीप्ज कौर ने बताया कि फ्लैटमेट्स एक सिचुएशनल कॉमेडी वेब सीरीज है।

उन्होंने वेब सीरीज की कॉस्ट एंड क्रू के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि सीरीज में नरदीप बैंस, अरूणदीप सिंह, प्रिया अरोड़ा, वर्षा डांगी, गुरजांत भंगू, राज ढालीवाल, सत्ता ढिल्लों (कुलदीप सिंह) और जोबन ढालीवाल प्रमुख भूमिकाओं में हैं जबकि सीरीज के डीओपी एमी धोट, एसोसिएट डायरेक्टर दीप भुल्लर तथा एडिटर सिनेटोन मीडिया हैं। कहानी नरदीप बैंस द्वारा लिखी गई है, जबकि स्क्रीनप्ले और संवाद बिक्रम ने तैयार किए हैं।

5 एपिसोड की इस सिचुएशनल कॉमेडी वेब सीरीज की कहानी डेवी और गैवी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें अपने फ्लैट से निकाले जाने के बाद एक महीने के लिए रिया और तारुषि के साथ एक अपार्टमेंट शेयर करना पड़ता है। झगड़ों, एडजस्टमेंट और मजेदार परिस्थितियों के बीच अजनबी दोस्त बन जाते हैं, जिससे उनका अंतिम अलविदा भावुक और यादगार बन जाता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वेब सीरीज की पूरी टीम मीडिया से रूबरू हुई और फ्लैटमेट्स के निर्माण, कलाकारों के अनुभव तथा दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया पर अपने विचार सांझा की।