Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
चंडीगढ़ Trending

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा

फेस2न्यूज / चंडीगढ़

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सोमवार को प्राचीन खेड़ा मंदिर, सेक्टर-28 से विशाल एवं भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसका समापन सेक्टर 27 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में हुआ। बाद में यहां शिव भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं मातृशक्ति ने भाग लेकर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

इस अवसर पर गौरी शंकर सेवादल गौशाला, सेक्टर-45 डी की ओर से शोभायात्रा की व्यवस्थाओं में अहम योगदान दिया गया। सेवादल की विभिन्न टीमों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु पूरी निष्ठा के साथ सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में सुमित शर्मा, विनोद कुमार, राहुल महाजन, अशोक कुमार, लखीराम सहित अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

गौशाला सेक्टर-45 के प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026” के अंतर्गत सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने तथा हजार वर्षों के संघर्ष और गौरवगाथा को स्मरण करते हुए देशभर में इस प्रकार की भव्य कलश यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन मूल्यों के जागरण का प्रतीक है। भक्ति और संस्कृति के इस उत्सव के माध्यम से समाज को अपनी परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ की गौरवगाथा सदियों से भारतीय समाज को एकता, आत्मविश्वास और आस्था का संदेश देती रही है तथा जब-जब देश की सांस्कृतिक पहचान पर संकट आया, तब-तब सनातन परंपराओं ने समाज को नई शक्ति प्रदान की है। कार्यक्रम को सफल बनाने में टैगोर थिएटर के निदेशक अभिषेक शर्मा का भी विशेष योगदान रहा।

0 Comments